Monday, December 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपनी दोस्त को कॉकपिट में लाया एअर इंडिया का पायलट, उसके लिए मांगी शराब: क्रू मेंबर

डीजीसीए को एक केबिन क्रू मेंबर द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के पायलट ने कॉकपिट में अपनी एक दोस्त की खातिरदारी की थी। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट ने क्रू से अपनी दोस्त के लिए कॉकपिट में शराब मुहैया करने को कहा था।