Monday, July 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अग्र प्रतिभाओं एवं वृद्धजनों का किया सम्मान

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अग्रोहा विकास ट्रस्ट का 25वां अग्र प्रतिभा एवं वृद्धजन सम्मान समारोह रविवार को एल ब्लॉक हनुमान मन्दिर में हुआ। अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए समारोह में पुरुषोत्तम गोयल, रतन चन्द बगड़िया, रविन्द्र जैन, विजय गुप्ता, अशोक गर्ग, हरीश कंसल आदि कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। समारोह में अतिथियों ने 50 वृद्ध जनों को नारियल, शॉल, साफा पहनाकर तथा लगभग 200 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र लोहिया ने स्व. हरपत राय टांटिया के जीवन पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके बतौर मुख्य अतिथि कैप्टन कमल किशोर बंसल ने भामाशाहों के साथ सेना और पुलिस में शीर्य पदक अर्जित करने वाले अग्रवीरों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक सुरक्षा में अग्रवीरों का सराहनीय योगदान रहा है। उनके द्वारा लिखित ‘वीरता की विरासत’ पुस्तक प्रतिभाओं में बांटी गई। लगभग 40 प्रतिभाओं को चांदी के पदक भेंट किये गये। डॉ. अशोक गर्ग, डॉ. ओ.पी. गोयल, सुभाष गोयल, राजकुमार जैन, सौरभ मीडिया के एमडी सौरभ जैन आदि विशिष्ट के रूप में मौजूद थे।