Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हुआ ब्रेकअप? करीबी के दावे ने और उलझाया मामला

मुंबई. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल में से एक हैं। दोनों बीते 4 साल से ज्यादा वक्त से एक-दूसरे के साथ हैं लेकिन हाल ही में ऐसी कुछ चीजें सामने आई हैं, जिनके बाद कहा जा रहा है कि इस रिश्ते में सब ठीक नहीं है।

क्यों शुरू हुई ब्रेकएप की चर्चा
अर्जुन कपूर ने हाल ही एक्टर ने हाल ही में अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो अकेले दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को लंबा बनाएं…’। इसके बाद मलाइका को एक सिंगर की पार्टी में अकेले शामिल होते देखा गया। बीते कुछ सालों में दोनों छुट्टियों पर भी साथ जाते देखे गए हैं और पार्टियों में भी एक साथ ही दिखते हैं। ऐसे में दोनों के बीच अनबन की खबरें जोर पकड़ गईं।

malaika_arjunn.jpg
करीबी ने किया सब ठीक होने का दावा लेकिन…

इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स पर एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने कपल के करीबी दोस्त से बात की है। इस दोस्त का कहना है कि दोनों के बीच सब ठीक है। जो खबरें चल रही हैं, उनमें कोई सच नहीं है। कपल का करीबी भले ही सब ठीक होने का दावा कर रहा हो लेकिन खुद कपल की ओर से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐसे में ये सवाल लगातार फिल्मी गलियारों में है कि क्या दोनों में सब ठीक नहीं है।