Wednesday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अलवीरा-अर्पिता के अलावा भी है सलमान खान की एक और बहन, खुद किया था कन्यादान

मुंबई. सलमान खान अपने परिवार से कितना लगाव रखते हैं, ये अक्सर ही दिख जाता है। उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता हर त्योहार-फंक्शन पर उनके साथ दिखते हैं। सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता को तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी एक और सिस्टर भी हैं। ये हैं श्वेता रोहिरा, जो सलमान खान की मुंहबोली बहन हैं। श्वेता कई सालों से हर रक्षाबंधन पर एक्टर को राखी बांध रही हैं।

जर्नलिस्ट हैं श्वेता
श्वेता पेशे से जर्नलिस्ट हैं। उनके पिता सुनील रोहिरा की सलमान खान से दोस्ती थी। सुनील के निधन के बाद श्वेता एक दिन सलमान के घर पहुंची और कहा कि वो उनको राखी बांधना चाहती हैं। सलमान भी ये सुनकर खुश हो गए और ना सिर्फ श्वेता से राखी बंधवाई बल्कि उनको अपनी बहनों की तरह प्यार भी दिया। श्वेता कहीं भी रहें, हर साल सलमान को राखी बांधने जरूर पहुंचती हैं।

श्वेता रोहिरा की साल 2014 में एक्टर पुलकित सम्राट से शाादी हुई थी। सलमान खुद अपनी राखी बहन श्वेता की शादी में पहुंचे थे बल्कि खुद उनका कन्यादान भी किया था। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होने पहुंचे थे।

shweta_pilkit.jpgपुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा। IMAGE CREDIT:

पुलकित से चल नहीं सकी श्वेता की शादी
श्वेता की पुलकित से मुलाकात एक टीवी सीरियल को कवर करने के दौरान हुई थी। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और शादी कर ली। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। पुलकित का दूसरी एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा, जिसके बाद श्वेता उनसे अलग हो गईं।