Monday, July 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अवैध हथियार रखने वाले युवक को दबोचा:पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ खुलेआम घूम रहा था

बीकानेर. बीकानेर में अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। खास बात ये है कि शहरी क्षेत्र में हथियार रखने वाले बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने कोटगेट थाना क्षेत्र से एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक फड़ बाजार में रहता है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार फड़ बाजार में रहने वाले हितेश भाटी को गिरफ्तार किया गया है। महज 26 साल के इस युवक के पास अवैध रूप से पिस्टल थी। पड़ताल करने पर 2 मैग्जीन और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। कभी भी इन हथियारों का दुरुपयोग हो सकता है। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त करने के साथ ही हितेश को गिरफ्तार कर लिया। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम.एन. के आदेश पर बीकानेर में एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत भी गिरफ्तारियां हो रही है। कोटगेट पुलिस ने ही सत्रह बदमाशों काे अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। इसमें हत्या, लूट के आरोपियों के साथ ही हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। कुछ हिस्ट्रीशीटर के पास पहुंचकर पुलिस ने बदमाशी नहीं करने की चेतावनी भी दी है।