Monday, July 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। श्रीमती रणजीत कौर चैरिटेबल ट्रस्ट, 33 जीजी, श्रीगंगानगर द्वारा शुक्रवार को महात्मा गांधी विद्यालय नं. 5 पुलिस लाईन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य रिम्पा तलवार ने बताया कि विद्यालय में ‘नो बैग डे’ पर रंगोली, चित्रकला, वाद-विवाद, भाषण, क्राफ्ट मेकिंग, डेकोरेशन, खो-खो, दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण उत्थान हो सके। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता विद्यार्थियों को भामाशाहों द्वारा सम्मानित किया गया। जगीरचंद फरमा ने स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना चाहिए। सन्तुलित एवं शुद्ध भोजन करने से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। शुद्ध एवं सात्विक भोजन ही बलवर्धक होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। साहित्यकार मदन अरोड़ा ने गुरुओं को नमन करते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी व उनके परिवार द्वारा दिए गए बलिदान के बारे में जानकारी दी तथा उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सुशील जैन ने बताया कि 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महान गणित विशेषज्ञ श्रीरामनिवास रामानुजम द्वारा गणित के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए मनाया जाता है। जीवन के हर क्षेत्र में गणित का बोलबाला है तथा गणित के ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। 22 दिसम्बर धरती पर सबसे छोटा दिन है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आयोजन के दौरान इस बलजीत सिंह राणा,रामदास बंसल, इन्दुभूषण चावला, ओमप्रकाश मीणा, श्रीमती सरोज, सुनीता, प्रियंका, शोभा देवी, दिनेश यादव, बलविन्दर सिंह, भोजराज, पूजा लड्ढा, अर्जुन चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन मनीभद्र ने किया।