Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘गदर 2’ की रफ्तार हुई बुलेट से भी तेज, 13वें दिन भी कर डाला कमाल

मुंबई. सनी देओल की गदर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। ‘गदर 2’ ने 12 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फैंस ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। Sachnik ने 22 अगस्त 13वें दिन के ट्रेंड के हिसाब से कमाई का आंकड़ा जारी किया है। 13 दिन के कलेक्शन का अर्ली ट्रेंड भी आना शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो गदर 2 ने 13 दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है।

‘गदर 2′ आज यानी 23 अगस्त को 10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। ये अभी अर्ली ट्रेंड है। ये कलेक्शन रात तक बढ़ सकता है। वैसे तो गदर 2 के कलेक्शन में गिरावट आई है लेकिन वीकडेज के हिसाब से ये फिर भी ठीक है। वीकेंड पर फिल्म के 450 करोड़ का बिजनेस करने की उम्मीद की जा रही है।

बता दें, पहले दिन (फ्राइडे 11 अगस्त) फिल्म ने 40.1 करोड़, दूसरे दिन फिल्म ने 43.08 करोड़, तीसरे दिन फिल्म ने 51.7 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, चौथे दिन फिल्म ने 38.7 करोड़ का बिजनेस किया था। पांचवें दिन फिल्म ने 55.4 करोड़ और छठे दिन 32.37 करोड़, सांतवे दिन फिल्म ने 23.28 करोड़ कमाए ख।थे। आंठवे दिन फिल्म ने 20.5 करोड़ कमाए। वहीं, 9वें दिन फिल्म ने 31.07 करोड़ की कमाई की थी। 10वें दिन फिल्म ने 38.9 करोड़ की कमाई की। 11वें दिन 13.50 करोड़ का बिजनेस किया और 12वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ का बिजनेस करते हुए 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी।