Thursday, October 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

मोगा (विपन): मोगा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पंजाब में बड़ी वारदात की फिराक में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किए। गिरफ्तार किए गए नौजवानों की पहचान गुलशन कुमार निवासी जगराओं और दिलप्रीत सिंह निवासी राउके के रुप में हुई है।
दोनों से एक 32 बोर रिवाल्वर, एक पिस्टल 32 बोर, 4 जिंदा रौंद और ब्रीजा गाड़ी पुलिस द्वारा बरामद की गई है। मोगा पुलिस सी.आई.ए. मेहना ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं गिरफ्तार किए गए गुलशन कुमार के खिलाफ 13 मामले पहले से ही दर्ज हैं और दिलप्रीत के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस को दोनो से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।