Friday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रंप के ‘अस्थिर रवैये’ की वजह से टूटेगी एक और परंपरा, नहीं दी जाएगी खुफिया जानकारी?

वॉशिंगटन

joe biden and donald trump

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ‘अस्थिर बर्ताव’ के कारण गोपनीय खुफिया जानकारियां नहीं दी जानी चाहिए। अमेरिका में कार्यकाल पूरा करने वाले राष्ट्रपति को शिष्टाचार के तौर पर ऐसी जानकारियां देने का इतिहास रहा है। 

बाइडेन ने ‘सीबीएस’ न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं कयास नहीं लगाना चाहता। मुझे बस यही लगता है कि उन्हें खुफिया जानकारियां दिए जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें खुफिया जानकारियां देने का क्या महत्व है? वह क्या प्रभाव डाल सकते हैं? इसके बजाय तथ्य तो यह है कि कभी भी उनकी जुबान फिसल सकती है और वह कुछ भी कह सकते हैं।’

यह इंटरव्यू रविवार को टेलीकास्ट किया जाना है। शुक्रवार को इसके के कुछ अंश प्रसारित किए गए। बाइडेन ने कहा कि ट्रंप को उनके अस्थिर व्यवहार के कारण ऐसी जानकारियां नहीं दी जानी चाहिए।

इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि ट्रंप को खुफिया जानकारियां देने के विषय में समीक्षा की जा रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसदों और यहां तक कि तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने भी उन्हें जानकारी देते रहने के बारे में सवाल उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *