Thursday, October 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तारक मेहता का उल्टा चश्मा:’जेठालाल’ नहीं उनके बेटे ‘टप्पू’ से रियल लाइफ में ‘बबिता जी’ को हुआ प्यार? दोनों के बीच 9 साल का एज गैप

पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। अब इस बार शो में ‘बबिता जी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने अफेयर के चलते चर्चा में हैं। जी हां, इसमें भी चौंकाने वाली बात तो यह है कि मुनमुन दत्ता का अफेयर शो में ही ‘टप्पू’ का रोल करने वाले राज अनादकट से चल रहा है। राज 24 साल के हैं और मुनमुन दत्ता 33 साल की हैं। इस हिसाब से दोनों की उम्र में 9 साल का एज गैप है।

‘तारक मेहता..’ की पूरी टीम को है मुनमुन-राज के रिश्ते की जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन और राज प्यार में हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करना कभी नहीं भूलते। इन दोनों को सोशल मीडिया यूजर्स कई बार ट्रोल कर चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि मुनमुन और राज का परिवार भी इनके रिलेशन के बारे में जानता है। इतना ही नहीं ‘तारक मेहता..’ की पूरी टीम को भी यह बात अच्छे से पता है।

चर्चा यह भी है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और सेट पर अपने प्यार का सम्मान बनाए रखते हैं। ‘तारक मेहता..’ की कास्ट इनके रिलेशन का मजाक नहीं उड़ाती और इनके प्यार की बहुत कद्र करती है। हालांकि, राज और मुनमुन ने अब तक इस रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। दोनों ही अपने रिलेशन को न स्वीकार करते हैं और न ही इनकार करते हैं।

राज की 2017 में हुई थी ‘तारक मेहता’ में एंट्री
राज 2017 से ‘तारक मेहता.. ‘ में नजर आ रहे हैं। मुंबई में जन्में राज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2016 में टीवी सीरियल ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ से की थी। मार्च 2017 तक ‘तारक मेहता..’ में भव्य गांधी ने ‘टप्पू’ का रोल प्ले किया था। उनके सीरियल छोड़ने के बाद राज को ‘टप्पू’ का रोल दिया गया था।

मुनमुन दत्ता 2008 से ‘तारक मेहता’ का हिस्सा हैं
वहीं पुणे की रहने वाली मुनमुन दत्ता 2008 से ‘तारक मेहता’ का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 2004 में जी टीवी के सीरियल ‘हम सब बाराती’ से टीवी डेब्यू किया था। बाद में उन्हें फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’, ‘हॉलिडे’ और ‘ढिंचैक एंटरप्राइज’ में देखा गया था। मुनमुन के पिता का निधन हो चुका है और वे अपनी मां, भाई-बहनों और भतीजी के साथ मुंबई में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *