Monday, July 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नशे ने एक और युवक की ली जान

  • शहर में खुलेआम बिकता है हर तरह का नशा
    श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)।
    जवाहरनगर थाना क्षेत्र में अत्याधिक नशा करने से एक और युवक की मौत हो गई। जवाहरनगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। इस युवक को जिला अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती करवाया था। पुलिस ने बताया कि संजय कुमार पुत्र सोमदत्त निवासी मास्टर कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की माता उषादेवी ने रिपोर्ट बताया है कि संजय कुमार नशा करने का आदी था। दो दिन पहले उसने अत्याधिक नशा कर लिया था। इस कारण संजय की हालत बिगड़ गई, उसको अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हवलदार मूलाराम ने बताया कि संजय की मौत होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले की जांच कर रहे है। बतादें शहर में इन दिनों हर तरह का नशा बेचने वाले सर्किय है। इस धंधे से बहुत से युवक जुड़े हुए है और मंहगा से मंहगा नशा बेचते है। बताया जाता है यह युवक बताए गए स्थान पर नशा के सप्लाई भी कर देते है। नशीले पदार्थ के नाम भी इन्होने अलग-अलग रखे है। नशा अत्याधिक बिकने के कारण इसकी चपेट में बहुत से लोग आ गए है, इनमें अधिकतर युवा है।