Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पति संग गंभीर हालत में कमरे में मिली एक्ट्रेस, देर होती तो हो जाती अनहोनी, दोनों अस्पताल में कराए गए भर्ती

मुंबई. बांग्लादेश के सेलिब्रिटी कपल पोरी मोनी और शरीफुल राज को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोरी मोनी को बेहद तेज बुखार और गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पति राज को सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से एडमिट किया गया है। पोरी पोनी और राज दोनों ही एक्टर हैं। दोनों का घर पर इस तरह गंभीर हालात में मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। दोनों के साथ क्या हुआ, इसकी सही-सही जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

banfla.jpg
बांग्लादेशी मीडिया दोनों की बीमारी और चोटों के बारे में कई खबरें चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि पोरी को हाथ में और राज को सिर में चोट लगी थी। दोनों को कोई बीमारी नहीं हुई थी। जो दोनों के बीच झगड़े की ओर इशारा कर रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट बीमारी की बात कह रही हैं। इन सब बातों को इसलिए भी हवा मिल रही है क्योंकि दोनों के बीच हाल फिलहाल में लगातार अनबन की खबरें आती रही हैं। कुछ महीने पहले दोनों के अलग होने की बात सामने आई थी, बाद में दोनों की सुलह की खबरें आईं।