Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पांच पालिकाओं में मतदान आज

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। जिले के नोहर, भादरा, संगरिया, पीलीबंगा और रावतसर में नगर पालिका चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम व दूसरी चुनाव सामग्री संबंधित तहसील मुख्यालय पर ही जमा होगी। 31 जनवरी को सुबह 9 बजे मतगणना शुरू होगी। इससे पहले बुधवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर नोहर, भादरा, संगरिया, पीलीबंगा और रावतसर से पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल के लिए रवाना हुईं। इससे पहले मतदान कार्मिकों को बुधवार को दूसरा व अंतिम प्रशिक्षण संबंधित तहसील मुख्यालय पर मतदान के लिए रवानगी से पूर्व दिया गया। इससे पहले नगर पालिका चुनाव के लिए साढ़े तीन सौ पीठासीन अधिकारी व साढ़े तीन सौ ही प्रथम मतदान अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया गया था। उधर, जिला कलक्टर जाकिर हुसैन और जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बुधवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर पीलीबंगा में की गई तैयारियों का जायजा लिया।
जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने पीलीबंगा उपखण्ड अधिकारी प्रियंका तलानिया के साथ नगर पालिका क्षेत्र पीलीबंगा में नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *