गोंडा: सद्दाम शेख की गिरफ्तारी और पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाबरी विध्वंस के मामले को लेकर उसने आतंक की राह चुनी थी। इसके पकड़े जाने के बाद वढ अळर लगातार सक्रिय है। अयोध्या से सटे होने के नाते जिले की संवेदनशीलता में और बढ़ गई है। गोंडा से दो पाकिस्तानी जासूस के पकड़े जाने के बाद स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां को सतर्क कर दिया गया है। देवीपाटन मंडल के तीन जनपद नेपाल सीमा से सटे होने के कारण अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
गोंडा एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि पुलिस और अभिसूचना इकाई को सख्त रूप से निर्देशित किया गया है। इस प्रकार के जितने भी संदिग्ध व्यक्ति हैं, उन पर कड़ी नजर और निगरानी रखी जाए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी आम जनता को सजग रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। वढ अळर ने पिछले दिनों गोंडा के देहात कोतवाली थानाक्षेत्र के करनपुर गांव के पठानपुरवा निवासी सद्दाम शेख नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही लगातार वढ अळर की टीम आतंकी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धर पकड़ कर रही है।
आर्मी छावनी की जानकारी ले रहा था
सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में वढ अळर की टीम को कई अहम सुराग मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए 4 दिन पहले लखनऊ से आई वढ अळर की टीम ने जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र के दीनपुरवा के रहने वाले करक एजेंट रईस अहमद को गिरफ्तार किया था। अळर ने रईस के 2 साथी अरमान और सलमान को मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद वहां पर उन्हें उच्च न्यायालय में पेश किया। फिर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ आए। जहां पर अरमान और सलमान से पूछताछ की जा रही है। सलमान गोंडा जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है, जबकि अरमान मुंबई का निवासी है। अरमान की उम्र करीब 65 वर्ष है। वह मुंबई में प्लंबर का काम करता है। सलमान रंगाई पुताई का काम करता था। इसके पिता मुंबई में रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं। वह बीते 12 जून को अपने घर आए थे। तबसे यहीं पर हैं। रईस से पूछताछ में वढ अळर को यह जानकारी मिली है कि रईस के इशारे पर सलमान ने मिलिट्री छावनी जाकर वहां घुसपैठ करके उसके फोटो और वीडियो बनाए।
सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता
देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रताप ने बताया कि मंडल के तीन जनपद नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं। मंडल के सभी जिलों में स्थानीय सुरक्षा इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है। बॉर्डर वाले जिलों में सीमा पर सघन तलाशी अभियान चलाई जा रही है। नेपाल के नदी और पगडंडी वाले रास्तों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले की सघन तलाशी ली जा रही है।
