Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रतियोगिता आयोजित, विजेता पुरस्कृत

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सिविल लाइंस स्थित ताराचंद वाटिका में शनिवार को दूसरा हरियाली तीज महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। सिविल लाइंस महिला समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद संतोष बंसल ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को झूला झुलाकर एवं डीजे की स्वर लहरियों पर नाच-गाकर तीज महोत्सव का आनंद लिया। इस दौरान कुर्सी दौड़, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को समिति सदस्यों की ओर से पारितोषक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बंसल ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों को आवश्यक बताते हुए इन्हें भविष्य में भी अनवरत जारी रखने का आह्वान किया। समिति सदस्य एएसआई इन्द्रादेवी ने बताया कि सावन में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए भगवान शिव व माता पार्वती का व्रत रखती हैं। इतना ही नहीं हरियाली तीज का पर्व हर महिला के लिए बेहद खास माना जाता है। चाहे वह शादीशुदा हो या फिर कुंवारी हो। यह त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान महिला कांस्टेबल सुनीता, अनिता, जमना देवी, वीरपाल कौर, कविता, अर्चना, गुरुदेव कौर, सुरेन्द्र कौर, सिमरजीत कौर, परमजीत कौर, सरोज, कौशल्या, संतोष महला सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।