Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रिंस स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया

सीकर(सीमा सन्देश)। प्रिंस स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक नहीं, ताजी हवा व अधिक पेड़ के संदेश के साथ ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ थीम पर नृत्य, भाषण व नाट्य प्रस्तुतियां दीं। सीएमडी राजेश ढ़िल्लन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी व इसके पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ लोगों में पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ाना है ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता एवं शुद्धता बनी रहे। प्राचार्य एमआर अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग की परिस्थितियों में पृथ्वी दिवस आयोजन की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। संचालन छात्रा सोनम, नेहा व मीनाक्षी ने किया।