Monday, October 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिना मास्क घूमने वालों से मुंबई में 449 दिन में 58 करोड़ का जुर्माना; इनमें 88 लाख का फाइन पिछले 10 दिनों में वसूला

मुंबई

सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने को लेकर मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अब तक 58 करोड़ का जुर्माना लगाया है। 449 दिन के भीतर इतनी बड़ी मात्रा में यह जुर्माना वसूला गया है। इसमें पुलिस और रेलवे की तरफ से लगाया जुर्माना भी शामिल है। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 से 23 जून 2021 तक का है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच BMC ने मास्क न पहनने वालों पर 200 रूपए का जुर्माना लगाने का नियम बनाया हुआ है। पिछले 10 दिन के भीतर 88.76 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

अकेले मुंबई पुलिस ने 7 करोड़ से ज्यादा वसूला

  • इसमें मुंबई पुलिस ने 7.6 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला है। वहीं, रेलवे ने 50.39 लाख का जुर्माना वसूला है। इनमें सेंट्रल रेलवे 21.18 लाख, पश्चिमी रेलवे 22.63 लाख और हार्बर रेलवे ने 6.5 लाख जुर्माना वसूला है। 50.29 करोड़ तो अकेले BMC ने जुर्माना वसूला है।
  • 14 जून को जारी आंकड़े के मुताबिक, BMC ने 57.54 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला था। तब मुंबई पुलिस ने 7.41 करोड़ रुपए वसूले थे। 50 लाख रुपए सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर रेलवे लाइन्स जुर्माने के इकट्ठे हुए थे।

महाराष्ट्र में रोजाना 10 हजार केस आ रहे सामने
बुधवार को महाराष्ट्र में 10,066 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 11,032 लोग ठीक हुए और 508 लोगों की मौत हुई। अब तक 59.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.53 लाख लोग ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *