Thursday, October 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
बेटियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
by seemasandesh
डीएवी स्कूल में आयोजित आत्मरक्षा शिविर का समापन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के डीएवी सैन्टेनरी पब्लिक स्कूल में 8 मई से 13 मई तक बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्थान पुलिस की ओर से कांस्टेबल सुमन देवी एवं इन्द्रा देवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के अनेक गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि आज के युग में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना बहुत जरुरी है। भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराध दर के कारण आत्मरक्षा आज महत्वपूर्ण है। इसमें दुष्कर्म, यौन हमले, छेड़छाड़, अपहरण और हत्या शामिल है। प्रधानाचार्य डॉ. क्रांतिसिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा से महिलाओं में निश्चित तौर पर जागरूकता बढ़ी है। यही नहीं हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी सफलता के झंडे भी गाड़े हैं, लेकिन अभी भी तमाम महिलाओं में इच्छा शक्ति की कमी है। अगर वे दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो वह सफलता के नए मापदंड स्थापित कर सकती हैं। इसके लिए यह कला सीखनी आवश्यक है।