Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भीषण गर्मी में होगी आठवीं की परीक्षा:टाइम टेबल घोषित, 6 से 25 मई के बीच दोपहर 2 से 4.30 बजे के बीच होंगे पेपर, सबसे आसान हिन्दी में सबसे ज्यादा दिनों का गैप

बीकानेर

राजस्थान में आठवीं बोर्ड की परीक्षा 6 मई से शुरू होगी। 25 मई को समाप्त होगी। परीक्षा के लिए प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायत राज विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। हर विषय की परीक्षा के बीच तीन से चार दिनों का गैप रखा गया है। राज्य में करीब साढ़े बारह लाख बच्चे इस साल आठवीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। इस परीक्षा का नाम प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र है। पहला पेपर 6 मई, गुरुवार को अंग्रेजी का होगा। आखिरी पेपर 25 मई को तीसरी भाषा का होगा।

परीक्षा के लिए समय दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है। दरअसल, इन्हीं दिनों माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा भी होती है, ऐसे में आठवीं बोर्ड के बच्चों के पेपर भीषण गर्मी में दोपहर की पाली में होंगे। बच्चों को उनके प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय से मिल सकेंगे जिसमें परीक्षा केंद्र का जिक्र होगा। संबंधित परीक्षा केंद्र पर जाकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी होग।

हिन्दी में अंतराल ज्यादा, सामाजिक विज्ञान में कम

परीक्षा कार्यक्रम में अंतराल हिन्दी में सर्वाधिक चार दिन का है। बच्चों के अनुसार तैयार के लिए सबसे ज्यादा दिन सामाजिक विज्ञान में चाहिए लेकिन इस विषय के लिए केवल दो दिन दिए गए हैं। इसी तरह गणित के लिए तीन दिन का गैप दिया गया है। संस्कृत के लिए दो दिन का ही अंतराल है।

परीक्षा कार्यक्रम इस तरह है

तारीखवारविषय
6 मई 2021गुरुवारअंग्रेजी
7 मई 2021शुक्रवारअंतराल
8 मई 2021शनिवारअंतराल
9 मई 2021रविवारअवकाश
10 मई 2021सोमवारअंतराल
11 मई 2021मंगलवारहिन्दी
12 मई 2021बुधवारअंतराल
13 मई 2021गुरुवारअंतराल
14 मई 2021शुक्रवारइदुलफितर, परशुराम जयंतीअवकाश
15 मई 2021शनिवारगणित
16 मई 2021रविवारअवकाश
17 मई 2021सोमवारअंतराल
18 मई 2021मंगलवारअंतराल
19 मई2021बुधवारविज्ञान
20 मई 2021गुरुवारअंतराल
21 मई 2021शुक्रवारअंतराल
22 मई 2021शनिवारसामाजिक विज्ञान
23 मई 2021रविवारअवकाश
24 मई 2021सोमवारअंतराल
25 मई 2021मंगलवारतृतीय भाषा(संस्कृत/उर्दू/सिंधी/गुजराती/पंजाब)और संस्कृत (संस्कृत शिक्षा विभाग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *