Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहनाज गिल ने ऋतिक रोशन के गाने ‘बुमरो’ पर किया डांस, फैन्स बोले- कश्मीर की कली कैटरीना

नई दिल्ली

पंजाब की कैटरीना कैफ उर्फ शहनाज गिल टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से सुर्खियों में आईं। हालांकि, यह शो तो शहनाज नहीं जीत पाईं, लेकिन फैन्स का मनोरंजन इन्होंने खूब किया। सोशल मीडिया पर मिलियन्स में फैन फॉलोइंग बनाई। इसके बाद शहनाज गिल अपना वजन कम करने को लेकर सुर्खियों में रहीं। सोशल मीडिया पर वह काफी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। 

हाल ही में शहनाज गिल शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंची। इनके साथ रैपर बदशाह भी स्पॉट किए गए। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों का नया गाना रिलीज होने वाला है। अब शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के सॉन्ग ‘बुमरो’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में शहनाज गिल ने कश्मीर की हसीन वादियों को भी दिखाया है।

कश्मीरी अवतार में शहनाज गिल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, “जब आप कश्मीर में हों तो उनके तरह की चीजें करें। इस गाने पर मुझे डांस जरूर करना था, वह भी पृथ्वी के स्वर्ग, कश्मीर में।”

शहनाज गिल ने वेलवेट कुर्ता और पिंक शॉल कैरी हुआ है। न्यूड मेकअप के साथ लिपस्टिक का लाइट शेड उनके लुक को पूरा कर रहा है। शहनाज गिल के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। कोई उन्हें कश्मीर की कली कह रहा है तो कोई उन्हें कह रहा है, पंजाब की कैटरीना कैफ अब कश्मीर की कली बन चुकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *