विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का दूसरे दिन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला में चल रहे विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने एकात्मता मंत्र व योग प्राणायाम से प्रारंभ किया। प्रथम सत्र में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश भाई पटेल ने कार्यकर्ता निर्माण हेतु जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का व्यवहार सौम्य होना चाहिए लेकिन इच्छा शक्ति दृढ़ होनी चाहिए कार्यकर्ता की रुचि के अनुसार उसे दायित्व देना चाहिए। कार्यकर्ता को साहित्य पढ़ने के लिए दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ता को बीच-बीच में अचानक कम देना चाहिए तथा कार्यकर्ता को दायित्व में रहते हुए अपना स्वयं विकास भी विकसित करना चाहिए। क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम जी ने बताया हिंदू समाज को बांटने के लिए विरोधी अनेक प्रकार के नॉरेटिव गढ़ते हैं। कुछ नॉरेटिव हिस्टोरिकल होते हैं और कुछ क्षणिक नॉरेटिव होते हैं, जैसे छुआछूत, ऊंचनीच दीर्घकालिक नॉरेटिव है जो मनुस्मृति को कोट करते हैं। हम ऐसे नॉरेटिव का उत्तर इसलिए नहीं दे पाए क्योंकि हम मनुस्मृति पढ़ ही नहीं पाए। वामपंथ ने चीन के आग्रह पर एक नॉरेटिव कोरोना काल में गढ़ा कि भारत में 40 करोड लोग संक्रमित होंगे और लगभग 4 करोड लोग मरेंगे। यह नेगेटिव भारत में व्यापार को बढ़ावा देने तथा पश्चिमी देशों ने भारत से वैक्सीन समझौता न करने पर गढ़ा था। क्योंकि विपक्ष के साथ बिल गेट्स और डब्ल्यू एच ओ आदि भारत से सैमरीन गारंटी चाहते थे भारत इस ट्रैक में नहीं फंसा। कुछ अन्य नॉरेटिव है जैसे डोकलाम और चौकीदार चोर है, जबकि पूर्व सरकार ने राफेल खरीद की कोई लिखित बात ही नहीं की थी। एक अन्य नॉरेटिव है तोलोलिंग, जिसमें कहा जाता है कि भारतीय सीमा में चीनी सेना घुस गई, जबकि वास्तविकता यह है की तोलोलिंग फिंडर नंबर 4 से 8 तक का क्षेत्र कोमन पेट्रोलिंग क्षेत्र है और यह आज भी चालू है। इसमें भारतीय सेना भी पेट्रोलियम करती है और चीनी सेना भी पेट्रोलिंग करती है। यह आज भी हो रही है, यह तथ्य हार्डकोर आॅथेंटिकेशन से गुजरा हुआ सच है। प्रांत सहमंत्री महेंद्र राजपुरोहित ने 15 सितम्बर से 25 सितम्बर की शौर्य यात्रा की तैयारी को लेकर प्रांत के जिला मंत्रियों व अध्यक्षों से जानकारी ली। उन्हें निर्देशित किया कि कार्यक्रम की तिथि अनुसार स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन से अनुमति प्राप्त करें, रूट चार्ट तय करें व प्रस्तावित शौर्य यात्रा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे श्रम से समर्पित भाव से लगाएं। समापन सत्र में विहिप प्रांत अध्यक्ष श्रीराम गोयल ने बताया कि कार्यकर्ता संगठन की पहचान होती है। अच्छे कार्यकर्ता संगठन को विस्तार देते हैं। किसी भी कार्य को छोटा नहीं समझना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने राजसूय यज्ञ में जूते सम्भालने का कार्य किया था। कार्यकर्ता में समरसता का भाव होना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को माता के समान जान निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करे। क्षेत्रीय मंत्री राजस्थान जयपुर क्षेत्र सुरेश उपाध्याय ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कार्यकर्ता को अहंकार से मुक्त और उत्साह से युक्त होना चाहिए। अपयश स्वयं को और यश दुसरे को देने का भाव होना चाहिए। विहिप के जिला प्रचार प्रमुख सुरेंद्र बिश्नोई ने बताया कि समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मनोज, कालूराम शर्मा, चेतन जिंदल, अनिल गक्खड़, विहिप जिला उपाध्यक्ष हेमलता, बंसी सारस्वत, राजकुमार ओझा, मुरली सोनी व हनुमानगढ़ जिला एवं हनुमानगढ़ प्रखंड इकाई के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।