Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संगरिया पालिकाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार

संगरिया (सीमा सन्देश)। नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव के गुरुवार को 6 जनों ने नाम वापसी लिया। रिटर्निंग अधिकारी रमेश देव ने बताया कि हंसराज वर्मा ,हेमराज गोदारा, लखनपाल करवा, सुमन कंदोई ,स्वर्ण सिंह संगर तथा सुखराज सिंह सलवारा ने अपने पर्चे वापिस उठा लिये। नाम वापसी की प्र?िक्रया संपन्न होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए सुखवीर सिंह सिद्धू कांग्रेस, प्रदीप कुमार बेनीवाल तथा अनिल भोबिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव शाखा प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि सुखवीर सिंह सिद्धू को हाथ, प्रदीप बेनीवाल को ट्रैक्टर चलाता किसान व अनिल भोबिया को चाबी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
इस तरह चला घटनाक्रम -वीरवार सुबह सुबह करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शबनम गोदारा व कांग्रेस टिकट पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे सुखबीर सिद्धू के साथ आकर हंसराज वर्मा ,लखन करवा, हेमराज गोदारा ने अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद सभी कांग्रेसियों का काफि ला पार्षद सुमन कंदोई के घर की तरफ गया वहां कुछ देर की मंत्रणा हुई। इसके कुछ देर बाद सुमन कंदोई व स्वर्ण संगर अपना नामांकन वापस उठाया। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने से करीब 20 मिनट पहले निर्दलीय प्रत्याशी सुखराज सिंह सलवारा ने पार्षद विजेंद्र कस्वां व प्रभुदयाल कड़वासरा के साथ आकर अपना नामांकन वापस लिया। उन्होने बगैर पार्षद का चुनाव जीते इन चुनावों में अपना पर्चा दाखिल किया था। इस बीच नाम वापसी की समय सीमा समाप्ति तक अन्य किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा नहीं उठाया। इसके बाद पालिकाध्यक्षपद के लिये त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर तय हो गई ।
गोविंद कांडा ने लगाया टिकट वितरण मे धोखाधडी का आरोप-
वार्ड सं 12 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीती सुमन कंदोई व हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा ने आज प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेत्री शबनम गोदारा व अन्य स्थानीय कांग्रेसी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है । उनकी बहन सुमन कंदोई शहर ने वार्ड पार्षद के चुनाव मे पालिकाध्यक्ष का विजन पेश करते हुए ही चुनाव लड़ा था । हर कदम पर उन्होंने अपनी योग्यता साबित की। कांडा ने आरोप लगाया की एक योजना के तहत सुमन कंदोई की टिकट काटी गई। कांडा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के स्पष्ट आदेश सुमन कंदोई को टिकट देने के थे। शबनम गोदारा व अन्य ने उन्हे अंधेरे मे रखते हुये कहा कि इनके पास पार्षदों का पर्याप्त संख्या बल नहीं है। कांडा ने कहा कि उन्हे 10 से 12 पार्षदों का समर्थन प्राप्त था पर उन्हे पर्यवेक्षक से मिलने नहीं दिया गया। कांडा ने सीधे आरोप लगाया कि टिकट तो पहले से तय थी उन्हे तो केवल घुमाया जा रहा है। इसके दोषी लोग शहर का विकास नहीं चाहते है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री ,प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस आलाकमान को भेजी गई है ।
मतदान 7 फ रवरी को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसीप्रकार उपाध्यक्ष पद का चुनाव 8 फ रवरी को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *