Friday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सूरतगढ़ दौरे पर पहुंचे एसपी विकास शर्मा:सिटी थाने का किया निरीक्षण, आमजन से की पुलिस का सहयोग करने की अपील

सूरतगढ़. श्रीगंगानगर जिले के नवनियुक्त एसपी विकास शर्मा आज सूरतगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान एसपी ने सूरतगढ़ में सिटी थाने और सदर थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डीएसपी किशनसिंह बाजारणिया और सीआई कृष्ण कुमार से थाना क्षेत्र और इलाके के बारे में जानकारी ली।

एसपी विकास शर्मा ने कहा कि यहां पर जो भी क्राइम पैटर्न है। उसके बारे में और यहां की समस्याओं के बारे अधिकारियों से मिलकर उनके बारे में जानकारी लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। पहले जो नशे के खिलाफ कार्य हुआ है उसको आगे जारी रखेंगे। थानों में नफरी पर उन्होंने कहा कि कुछ नए जिले बने। उसके कारण कुछ लोग चेंज हुए है। हमारे पास जितने भी संसाधन है। उनसे हम बेहतर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी छह वाहन विधायकों द्वारा जिला पुलिस को डोनेट किये गए है। बाकी सामाजिक संस्थाओं और विधायकों से हम वाहन लेने के लिए अपील करेंगेष वही पुलिस हेडक्वार्टर से भी हमे कुछ वाहन मिलने वाले है, जो मिलने पर वाहनों की चौकियों में व्यवस्था की जाएगी।

एसपी शर्मा ने कहा कि नशा पूरे परिवार और पीढ़ियों का नाश करता है। युवा इससे दूर रहे है। जागरूकता के बिना इस पर काबू नहीं पाया जा सकता है। आमजन के सहयोग और नशे के प्रति जागरूकता के बाद ही हम इस पर रोकथाम लगा सकते है। इसलिए आमजन नशे से दूर रहे और पुलिस को नशा बेचने वालों के बारे में जानकारी दे। ताकि समाज से नशे को पूरी तरह उखाड़ फेंके।