Friday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेलेब लाइफ:फिल्म के सेट पर प्रोड्यूसर को दिल दे बैठी थीं पद्मिनी कोल्हापुरे, 21 साल की उम्र में भागकर कर ली थी शादी

पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने 4 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड शजा मोरानी से शादी कर ली है। शादी में पद्मिनी की कई बॉलीवुड फ्रेंड्स जैसे भाग्यश्री, जूही चावला आदि ने शिरकत की। पद्मिनी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उनका जन्म 1 नंवबर, 1965 को महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था।

10 साल की उम्र में शुरू किया एक्टिंग करियर

10 साल की उम्र में पद्मिनी ने फिल्म ‘इश्क इश्क इश्क’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’, ‘साजन बिना ससुराल’ ,’थोड़ी सी बेवफाई’ जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। 1980 में आई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

15 साल की उम्र में उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रूप में फिल्म ‘जमाने को दिखाना है’ में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘प्रेमरोग’, ‘विधाता’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘सौतन’, ‘वो सात दिन’, ‘स्वर्ग से सुंदर’, ‘प्यार के काबिल’, ‘दाता’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ जैसी फिल्मों में काम कियाा।

भागकर की थी शादी

पद्मिनी ने मात्र 21 साल की उम्र में घर से भागकर शादी कर ली थी। दरअसल, हुआ ये था कि एक फिल्म में काम करते-करते उन्हें प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से प्यार हो गया था। दोनों शादी करनाा चाहते थे लेकिन घरवाले नहीं माने। और आखिरकार उन्होंने घर से भागने का फैसला कर लिया।

दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ऐसा प्यार कहां’ (1986) के सेट पर शुरू हुई थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती उनके को-स्टार थे। डायरेक्टर विजय सदाना की इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे। पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे।

इसका कारण ये था कि दोनों अलग-अलग कम्युनिटी से बिलॉन्ग करते थे। दोनों ने पद्मिनी के परिवार को मनाने की खूब कोशिश की, लेकिन असफल रहे। आखिर एक दिन दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। 14 अगस्त, 1986 को दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम प्रियांक है।

लता मंगेशकर हैं रिश्तेदार

पद्मिनी की छोटी बहन का नाम तेजस्विनी कोल्हापुरे है। जो कुछेक फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन शिवांगी की शादी शक्ति कपूर के साथ हुई है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रिश्ते में पद्मिनी की भांजी है।

प्रिंस चार्ल्स को किया था किस

पद्मिनी का नाता कॉन्ट्रोवर्सीज से भी रहा है। बात तब की है, जब 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। हालांकि, प्रिंस के चारों ओर z-सिक्युरिटी थी लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर जबरदस्ती किस कर डाला था। कई दिनों तक ये मामला चर्चा का विषय बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *