हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 58 की विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ। नगर परिषद में निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां, रमजान खान, जगदीप सिंह, अशोक गौरी, सिंगाराम भाट की ओर से सड़क निर्माण का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर रमजान खान ने कहा कि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की दूरदर्शी सोच के कारण आज सुरेशिया में बनी चौड़ी सड़कें, सौंदर्यकरण ने इसकी पहचान बदल दी है। उन्होंने बताया कि अब वार्ड में शेष रही सड़कों का निर्माण 35 लाख रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। शेष बची सड़कों के निर्माण से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर नंदराम भाट, पवन खत्री, उम्मेद यादव, लक्ष्मण बावरी, जगदीश, कुलदीप, कुंजीराम बावरी, रूप बावरी, दरबारी भाट, पृथ्वीराम, दयाशंकर, हरि गिरी, जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद थे।