Monday, October 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना महामारी:आर्य समाज ने कोरोना से मुक्ति के लिए किया सामूहिक वैदिक यज्ञ

श्रीगंगानगर

आर्य समाज की ओर से वैश्विक कोरोना महामारी से मुक्ति तथा वातावरण को शुद्ध करने के लिए सामूहिक वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विशेष औषधीय सामग्री से आहुतियां दी गईं। प्रधान रवि चड्ढा ने बताया कि आर्य समाज की शीर्ष संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली एवं आर्य प्रतिनिधि सभा जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार आर्य समाजों की ओर से पूरे विश्व में एक साथ ‘घर-घर यज्ञ, हर घर यज्ञ’ के तहत सुबह 9 बजे रोग निवारण के लिए वैदिक यज्ञ किया गया।

आर्य समाज के मंत्री धर्मेंद्र भाटिया ने अपने संदेश में कहा कि अगर कोरोना वायरस का नाश करना है तो वृहद स्तर पर वैदिक यज्ञ करने होंगे। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए। समिति के उप मंत्री अजय चड्ढा ने बताया कि न केवल श्रीगंगानगर अपितु पूरे देश सहित विश्व के 42 से अधिक देशों में स्थित 10 हजार से अधिक आर्य समाजों, आर्य समाज की शिक्षण संस्थाओं, गुरुकुल, अनाथालय, महाविद्यालय, समाज सेवा केन्द्रों, चिकित्सालय तथा आर्य वीर दल के शाखा केंद्राें में आर्य समाज के पुरोहितों, सेवकों व कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए यज्ञ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *