बीच सड़क 2 ड्राइवर जिंदा जले:आयल टैंकर-ट्रक में भीषण टक्कर के बाद केबिन में ही फंसे रह गए; क्लीनर गंभीर
बाड़मेर. बाड़मेर-बीकानेर मेगा हाईवे पर 2 ड्राइवर जिंदा जल गए। आॅयल टैंकर और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों के ड्राइवर केबिन में ही फंसे रह गए। टैंकर का क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाड़मेर के सिणधरी पायला कलां गांव में हुआ है।सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, मेगा हाईवे पर दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ट्रैफिक रुका रहा। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।तेज धमाका हुआपुलिस के अनुसार, टैंकर गुजरात से पानीपत रिफाइन आॅयल लेकर जा रहा था। ट्रक (आयशर) बालोतरा से गुड़ामालानी की तरफ जा रहा था। पायला कलां के पास (महादेव होटल के नजदीक) दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके साथ ही तेज धमाका हुआ और दोनों गाड़ियों में आग लग गई। टैंकर व ट्रक के ड्राइवर गाड़ियों के अंदर बुरी तरीके से फंस गए।भीषण आग पर काबू पाना आसान नहीं थाआ...








