Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अपहरण कर की मारपीट, नकदी- आभषूण लूटे

अपहरण कर की मारपीट, नकदी- आभषूण लूटे

जयपुर
अलवर (वार्ता). राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा पुराना बस स्टैंड स्थित ढाबा मालिक ने थाने में अपहरण एवं मारपीट कर रुपए लूटने की शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि संजय कुमार वार्ड 15 निवासी तिजारा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पुराना बस स्टैण्ड पर संजय होटल के नाम से होटल है। बीती रात करीब 10:30 बजे वह होटल से अपने घर जा रहा था । नगरपालिका के पास एक कार में तीन युवक बैठे हुए थे दो युवक भाग निकले उसे जबरदस्ती कार के अंदर डाल दिया और मुझे भिण्डूसी की ओर ले गए तथा मुझसे कहा कि तुम 4 लाख रुपए 14 तारीख तक दे दो।रिपोर्ट में कहा कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर करीब बारह हजार रुपए, सोने की चैन, सोने की अंगूठी छीन ली। बाद में रात करीब दो बजे बजे लाल मस्जिद के पास फेंक कर चले गए। उसने बताया कि वह उन लोगों को शक्ल से जानता है। पीड़ित ने रिपोर्ट में इन लोगों के पास कट्टा होना भी बताया। पु...
राजस्थान में दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंचा:रेगिस्तानी इलाकों से सटे जोधपुर और जैसलमेर समेत 4 जिलों में चलेगी लू

राजस्थान में दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंचा:रेगिस्तानी इलाकों से सटे जोधपुर और जैसलमेर समेत 4 जिलों में चलेगी लू

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रातें भी गर्म होने लगी है। बीती रात राज्य के 8 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।सबसे गर्म रात जोधपुर के फलौदी में रही, जहां न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर एरिया में एक-दो दिन में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।मौसम केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट देखे तो कल दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ। जैसलमेर, जोधपुर, धौलपुर, बाड़मेर, फलौदी में कल दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।सबसे ज्यादा तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रहा। सवाई माधोपुर में टेम्प्रेचर कल 36 से बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इधर अजमेर, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीक...
ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 2 बिजनेसमैन दोस्तों की मौत:गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचका, शवों को निकालने में लगे 2 घंटे

ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 2 बिजनेसमैन दोस्तों की मौत:गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचका, शवों को निकालने में लगे 2 घंटे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सरदारशहर (चूरू)। दिल्ली से सरदारशहर आ रहे 2 बिजनेसमैन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रक का आगे का हिस्सा बोलेरो को चीरते हुए ड्राइवर की सीट तक पहुंच गया। बोलेरो में फंसे शव निकालने में करीब 2 घंटे लग गए। हादसा चूरू जिले के नैणासर गांव के पास हुआ।सरदारशहर थाना के एसआई गिरधारीलाल ने बताया कि चूरू के धीरासर गांव के रामचंद्र बगड़िया (35) पुत्र जैसाराम और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंकित गुर्जर (37) नोएडा से आ रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे सरदारशहर-तारानगर रोड पर नैणासर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बोलेरो को टक्कर मार दी।हादसे में बोलेरो सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सरदारशहर और भालेरी थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। अंदर फंसे दोनों शवों को निकालकर सरकार...
मौत का कुआ बना ‘सेप्टिक टैंक’, सफाई के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत

मौत का कुआ बना ‘सेप्टिक टैंक’, सफाई के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत

जयपुर
जयपुर। जयपुर के पाली जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है। फिलहाल, पुलिस ने तीनों मृतकों की पहचान कर उनके परिवार को सूचित कर दिया है।पुलिस ने शनिवार को कहा कि पाली जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीले धुएं में सांस लेने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों पीड़ितों की पहचान 28 वर्षीय विशाल वाल्मीकि, 22 वर्षीय करण वाल्मीकि और 20 वर्षीय भारत वाल्मीकि के रूप में हुई है।मैरिज गार्डन के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे युवककोतवाली थाने के एसएचओ रवींद्र सिंह ने कहा कि तीन लोग शुक्रवार की रात एक मैरिज गार्डन के सेप्टिक टैंक की सफाई करने गए थे। उस दौरान उन सभी को जहरीले गैस के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी और कुछ देर में वे बेहोश हो गए। अंदर कोई हलचल न दिखने पर उनका चौथा साथी अंदर देखने के लिए गया, तभी उसे भी...
विद्युत बिलों में सरचार्ज के रूप में पैसे बढ़ाने से मुफ्त बिजली देने के सरकार के दावे साबित हुए झूठे-शर्मा

विद्युत बिलों में सरचार्ज के रूप में पैसे बढ़ाने से मुफ्त बिजली देने के सरकार के दावे साबित हुए झूठे-शर्मा

जयपुर
जयपुर (वार्ता)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने राज्य सरकार परएक हाथ से सपने दिखाने एवं दूसरे हाथ से समेटने का काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विद्युत बिलों में सरचार्ज के रूप में पैसे बढ़ाने से उसके मुफ्त बिजली देने के दावे झूठे साबित हो रहे है ।श्री शर्मा ने अपने बयान में आज यह बात कही। उन्होंने कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को जादूगर कहा जाता है और जादूगर की जादूगरी अब दिखने भी लगी है और सरकार द्वारा बड़े बड़े वादे इस बात के किए गए और घरेलू उपभोक्ताओं को 50 यूनिट से बढाकर 100 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों को दो हजार यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही गई है। लेकिन जब आम उपभोक्ताओं के हाथों में बिल पहुँचा तो वे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और इससे राज्य सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं।उन्होने दो उपभोक्ताओं के बिल दिखाते हुए क...
श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ में पक्के खालों के निर्माण के लिए 462 करोड़ रुपए स्वीकृत

श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ में पक्के खालों के निर्माण के लिए 462 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में पक्के खालों का निर्माण के लिए 462 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।इन जिलों में ऐक लाख 32 हजार हैक्टेयर कमांड क्षेत्र में कार्य होंगे, जिनमें तीन वर्षों में 462 करोड़ रुपए की लागत आएगी।इस स्वीकृति के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में 112 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे जलधाराएं एवं भूमिगत नालियों का कार्य शीघ्र हो सकेगा। इससे पानी की बचत होगी और खेतों को अधिक पानी मिलेगा।श्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में भाखड़ा सिंचाई परियोजना के मरम्मत कार्य को लेकर घोषणा की गई थी।...
राजस्थान में चुनावी माहौल बनाने में जुटी भाजपा

राजस्थान में चुनावी माहौल बनाने में जुटी भाजपा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में करीब 7 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा आलाकमान ने प्रदेश में अभी से चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। पिछले दो सप्ताह से सभी जिलों में प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जनआक्रोश अभियान के तहत प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। अब मई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा सहित संगठन के वरिष्ठ नेता प्रदेश का दौरा करेंगे।नाथद्वारा में ढट करेंगे विकास कार्यों का शुभारंभदस मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी राजस्थान में सिरोही जिले के आबू रोड़ में सभा करने के साथ ही राजसमंद जिले में स्थित देश के प्रमुख धार्मिक स्थल नाथद्वारा मंदिर में दर्शन करेंगे। मोदी नाथद्वारा मंदिर में विकास कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे।प्रदेश के भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि मोदी की यात्रा का दक्षिणी राजस्थान के चार जिलों सिरोही, ...
विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत हो सकेगी तारबंदी

विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत हो सकेगी तारबंदी

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमएलए एलएडी) की दिशा-निर्देशिका 2018 के अनुमत कार्यों की सूची में संशोधन को मंजूरी दी है जिससे सरकारी एवं सामुदायिक परिसम्पत्तियों/भूमियों को अतिक्रमण से बचाने के लिए उनकी तारबंदी की जा सकेगी।श्री गहलोत के इस निर्णय से जहां एक ओर महत्वपूर्ण सरकारी एवं सामुदायिक परिसम्पत्तियों/भूमियों की अतिक्रमणकारियों से सुरक्षा हो सकेगी एवं उनके दुरूपयोग की रोकथाम हो सकेगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।...
हल्दीघाटी युवा महोत्सव में बोले सीएम गहलोत, ‘राइट टू हेल्थ, सामाजिक सुरक्षा पर कानून बनाए केंद्र सरकार’

हल्दीघाटी युवा महोत्सव में बोले सीएम गहलोत, ‘राइट टू हेल्थ, सामाजिक सुरक्षा पर कानून बनाए केंद्र सरकार’

जयपुर
जयपुर। प्रदेश की जनता को एक ही छत के नीचे 10 योजनाओं का लाभ देने के लिए शुरू किए गए महंगाई राहत शिविर का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अलग-अलग जिलों में जाकर अवलोकन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को नाथद्वारा और अजमेर में महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन करके लाभार्थियों से संवाद किया।इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने नाथद्वारा के विश्वास स्वरूपम में दो दिवसीय हल्दीघाटी युवा महोत्सव का उद्घाटन करके युवाओं को संबोधित किया साथ ही अपनी सरकार के कामकाज की उपलब्धियां गिनाई। राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से आयोजित हल्दीघाटी युवा महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री अशोक चांदना, युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा मौजूद रहे।राइट टू हेल्थ और सामाजिक सुरक्षा पर केंद्र सरकार कानून बनाएंमुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राइट टू हेल्थ और सामाजिक सुरक्षा पर केंद्र ...
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा

जयपुर
उदयपुर. उदयपुर की पोक्सो कोर्ट-2 ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी फलासिया थाना क्षेत्र के आमलिया निवासी आरोपी 19 वर्षीय प्रकाश पुत्र नकालाल को यह सजा सुनाई।उदयपुर की पोक्सो कोर्ट-2 ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 1 लाख रूपए का जुमार्ना और 20 साल की सजा सुनाई है। फलासिया थाना क्षेत्र के आमलिया निवासी आरोपी 19 वर्षीय प्रकाश पुत्र नकालाल को यह सजा सुनाई। जानकारी अनुसार आरोपी प्रकाश ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।परिजनों की शिकायत पर फलासिया थाना पुलिस ने आरोपी को 18 मई 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था। कोर्ट ने शुक्रवार को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-6 के अंतर्गत उसे सजा सुनाई।दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया तो उसके गर्भवती होने का पता लगा। ऐसे में 3 जून 2022 को गर्भ...