Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 30 कक्षा-कक्षों का होगा निर्माण

बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 30 कक्षा-कक्षों का होगा निर्माण

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 30 कक्षा-कक्ष का निर्माण के लिए 8.73 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।महाविद्यालय में 11 हजार नियमित एवं 14 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नियमित विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए वर्तमान में उपलब्ध कक्षों की संख्या छात्र संख्या के अनुपात में काफी कम है तथा कक्षों की स्थिति भी जीर्ण-शीर्ण है। नवीन कक्षों का निर्माण होने से विद्यार्थियां के अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी।उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।...
वादा निभाने 10 मई को राजस्थान आएंगे PM मोदी:श्रीनाथजी के दर्शन कर आबूरोड में जनसभा को करेंगे संबोधित

वादा निभाने 10 मई को राजस्थान आएंगे PM मोदी:श्रीनाथजी के दर्शन कर आबूरोड में जनसभा को करेंगे संबोधित

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही सियासी दौरों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। अपने एक दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी सबसे पहले नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सिरोही पहुंचेंगे। जहां वह मानपुर हवाई पट्टी और ब्रह्माकुमारी आश्रम में पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी सितंबर में राजस्थान के आबूरोड पहुंचे थे। लेकिन तब तक रात के 10:15 बज गए थे। जिसकी वजह से पीएम मोदी आम जनता को संबोधित नहीं कर पाए थे। उस वक्त पीएम ने वहां मौजूद जनता से वादा किया था कि ' मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं दोबारा यहां आऊंगा और आपका जो प्यार है। उसे ब्याज समेत चुकता करूंगा।' ऐसे में अपने 7 महीने पुराने वादे को पूरा करने के लिए अब पीएम मोदी 10 मई को फिर से राजस्थान के आबूरोड पहुंच रहे हैं। राज...
कांग्रेस के सह प्रभारी का बयान, गहलोत-पायलट को साथ लेकर चलेंगे, सरकार रिपीट कराना हमारे लिए बड़ी चुनौती

कांग्रेस के सह प्रभारी का बयान, गहलोत-पायलट को साथ लेकर चलेंगे, सरकार रिपीट कराना हमारे लिए बड़ी चुनौती

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस में गहलोत-पायलट कैंप के बीच चल रहे कोल्ड वॉर के बीच राजस्थान कांग्रेस के नव नियुक्त सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है। नियुक्ति के बाद पहली बार जयपुर पहुंचे राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों बलशाली नेता हैं, एक के पास लंबा अनुभव है और दूसरे के पास उर्जा है। हमारा सौभाग्य है कि राजस्था कांग्रेस में अनुभव और उर्जा दोनों मौजूद है, इसलिए हम दोनों को साथ लेकर चलेंगे।सह प्रभारी राठौड़ ने खासा कोठी में मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे पास ऊजार्वान और एक्सपीरियंस वाले दोनों लीडर है। यह हमारे घर का मामला है इसे सही करेंगे। राठौड़ ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां संगठन के माध्यम से हर गांव तक पहुंचे यह हमारी कोशिश रहेगी। प्रत्येक राजनीतिक दल बेहतरी के लिए काम करता है।पूरे देश में सबसे बेहतर योजनाएं राजस्थान में है। इस बार एक बार...
एक लाख किसानों को तारबंदी के लिए मिलेगा अनुदान

एक लाख किसानों को तारबंदी के लिए मिलेगा अनुदान

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान सरकार प्रदेश के एक लाख किसानों को चार करोड़ मीटर तारबंदी के लिए अनुदान देगी।इस पर 444.40 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निराश्रित पशुओं से फसलों को बचाने के लिए तारबंदी के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।श्री गहलोत ने राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन के तहत समस्त लम्बित प्रार्थना पत्रों को दो वर्षों में निस्तारित करने की दृष्टि से सहमति दी है। उन्होंने अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के किसानों की जोत का आकार कम होने के कारण तारबंदी के लिए न्यूनतम सीमा 0.50 हैक्टेयर किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।तारबंदी में सामुदायिक भागीदारी पर अब पहले से अधिक अनुदान मिलेगा। इसमें 10 या अधिक किसानों के समूह को न्यूनतम पांच हैक्टेयर में तारबंदी के लिए अनुदान राशि 70 प्रतिशत की गई है।वित्त वर्ष 2023-24 में तारबंदी पर अनुदान में करीब 444.40 करोड़ रुपए व्यय होंगे। ...
तस्करी के लिए ले जाये जा रहे कंटेनर से 17 गौवंश बरामद

तस्करी के लिए ले जाये जा रहे कंटेनर से 17 गौवंश बरामद

जयपुर
अलवर (वार्ता). राजस्थान के अलवर जिले में बडोदामेव थाना क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे एक कंटेनर से 17 गौवंश बरामद किये।पुलिस के अनुसार पुलिस ने दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर सांडो से भरे हरियाणा नम्बर के एक कन्टेनर को पकड़ा। कन्टेनर को लेकर आज सुबह करीब चार बजे पुलिस बगड़ तिराहा स्थित सुधा सागर गौशाला पहुंची जहां पकड़े गये कन्टेनर को खोलकर देखा तो उसमें कुल 17 गौवंश थे जिनमें से 10 गौवंश तो मरे हुए ही निकले। कन्टेनर में भरे 15 सांड एवं दो गायों को बड़ी ही बेरहमी से भरकर ले जाया जा रहा था लेकिन पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद इन सांडो को मुक्त कराने की कार्रवाई तो की गई लेकिन 10 गौवंश मौत का ग्रास बन गये।कन्टेनर में इन गौवंश को जिस क्रूरतापूर्ण तरीके से भर कर रखा गया, उसे देखकर पत्थर दिल भी पसीज जाता है। गौवंश के हाथ पैर बांधकर रखे हुए थे जिसके चलते 8 सांडों व दो गायों की कन्टे...
सफाई कर्मचारियों की भर्ती से पहले बवाल:30 हजार पदों पर भर्ती में केवल वाल्मिकी समाज के लोगों को देने की मांग; नगर निगम की यूनियन ने दिया सरकार को अल्टीमेटम

सफाई कर्मचारियों की भर्ती से पहले बवाल:30 हजार पदों पर भर्ती में केवल वाल्मिकी समाज के लोगों को देने की मांग; नगर निगम की यूनियन ने दिया सरकार को अल्टीमेटम

जयपुर
जयपुर. राजस्थान की 200 से ज्यादा नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए की गई घोषणा पर विवाद शुरू हो गया है। नगर निगम जयपुर की संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने इन भर्ती में 100 फीसदी पद वाल्मिकी समाज के लोगों से ही भरने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने भर्ती की विज्ञप्ति में आरक्षण का प्रावधान रखा तो जयपुर समेत समस्त शहरों में सफाई कर्मचारी आंदोलन करेंगे।संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने आज दोपहर में मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती का एलान किया है। डंडोरिया ने कहा कि अगर सरकार आरक्षण के साथ सफाई कर्मचारियों की भर्ती विज्ञप्ति निकालती है तो वाल्मिकी समाज इसका विरोध करेगा। प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारी, जमादार, एसआई, सीएसआई सह...
इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स तथा सर्विस सेक्टर के युवाओं एवं बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि को आगामी 31 मार्च तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है।इसके अलावा योजना में आवेदन के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।प्रस्ताव के अनुसार इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ाई गई है। पूर्व में इस योजना की अवधि 31 मार्च 2023 तक थी। साथ ही योजना में आवेदन के लिए आयु सीमा को 40 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया गया है, जिससे शहरी क्षेत्रों के 40 वर्ष से अधिक आयु के जरूरतमंद व्यक्ति भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।उल्लेखनीय है कि इंदिरा...
अंतरराज्यीय एटीएम लूट गैंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय एटीएम लूट गैंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
दौसा। मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई मानते हुए अंतरराज्यीय एटीएम लूट गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव नैन व वृताधिकारी दीपक कुमार मीना के निदेर्शानुसार स्पेशल पुलिस टीम का थाना प्रभारी सीताराम सैनी के नेतृत्व में गठन किया गया। पुलिस टीम ने एटीएम चोरी को लेकर पूरे क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन चलाया।सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर आरोपियों की तलाशी की गई और पुलिस टीम सीकर तक पहुंच गई। जहां एक शातिर बदमाश आरोपी तेजपाल सिंह उर्फ कालू राजपूत (26) निवासी गांवड़ी थाना पाटन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर सीकर के जंगलों में तीन दिन तक सर्च आॅपरेशन चलाकर दो एटीएम मशीनें बरामद की गई। पुलिस ने एटीएम लूट गैंग का खुलासा करते हुए अब तक तीन मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी धारदार हथियार से मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले अंतर र...
नरोदा गाम नरसंहार में आया फैसला, माया कोडनानी और बाबू बजरंगी समेत सभी आरोपी बरी

नरोदा गाम नरसंहार में आया फैसला, माया कोडनानी और बाबू बजरंगी समेत सभी आरोपी बरी

जयपुर
अहमदाबाद: गुजरात दंगों से जुड़े नरोदा ग्राम नरसंहार के मामले में अहमदाबाद की विशेष कोर्ट ने सभी आरोपियों को निर्दोष घोषित किया है। कोर्ट ने 21 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना फैसला सुनाया। इससे पहले कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच तमाम आरोपियों को पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में अभूतपूर्व सुरक्षा-व्यवस्था रखी गई। सिर्फ वकीलों और केस से जुड़े लोगों को प्रवेश दिया गया। 2002 में नरोदा गांव में हुई हिंसा में एक समुदाय के 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कुल 86 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, हालांकि 13 साल चले लंबे ट्रायल के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में कोर्ट ने मौजूदा सभी 68 आरोपियों को निर्दोष घोषित किया और बरी कर दिया। कोर्ट ने जैसे ही फैसला सुनाया तो कोर्ट के बाहर जय श्री राम को नारों का उद्घोष शुरू हो गया। कोर्ट ने पहले फैसला सुनाने के लिए ढ़ाई बजे का समय निर्धारित किया...
राजस्थान में फिर लगेगा महंगी बिजली का ‘करंट’

राजस्थान में फिर लगेगा महंगी बिजली का ‘करंट’

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान की गहलोत सरकार जहां चुनावी वर्ष में 'महंगाई राहत कैंप' के जरिए आमजन को राहत देने का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कोयला संकट से जूझते हुए कई गुना दाम पर विदेशों से कोयला खरीदने जा रही है, जिसका बोझ घूम-फिरकर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है।दरअसल गहलोत सरकार ने अब कोयला संकट के नाम पर प्रदेश के बिजली घरों के लिए विदेशों (इंडोनेशिया या साउथ अफ्रीका ) से फिर कोयला खरीदने की पूरी तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार 3.38 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदने की प्रक्रिया तो शुरू भी कर दी गई है। जानकार मानते हैं कि इससे बिजली उत्पादन 41 पैसे यूनिट महंगा हो जाएगा, जिसका बोझ घूम-फिरकर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है।ऊर्जा विभाग ने इसके पीछे केन्द्र सरकार के निर्देश का हवाला दिया है। इसके तहत कोल इंडिया से मिलने वाले कोयले का 6 प्रतिशत हिस्सा आयात करने के लिए कहा गया है। स्थानीय स्तर पर कोयल...