Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान के रण में विरोधियों को गहलोत का मैसेज:पायलट के बयान के 2 घंटे बाद विक्ट्री साइन बनाकर संकेतों में जवाब

राजस्थान के रण में विरोधियों को गहलोत का मैसेज:पायलट के बयान के 2 घंटे बाद विक्ट्री साइन बनाकर संकेतों में जवाब

जयपुर
जयपुर/उदयपुर एक बार फिर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और CM अशोक गहलोत के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया है। शुरुआत कांग्रेस में युवाओं को भूमिका देने और पदों पर बैठे नेताओं के पार्टी के लिए त्याग करने के सुझावों से हुई है। चिंतन शिविर के बीच गहलोत का हावभाव चर्चा का विषय बन गया है। पायलट ने पहले दिन ही चिंतन शिविर के मीडिया सेंटर के बाहर बयान दिया कि युवाओं को बड़ी भूमिका दी जाएगी। पायलट समर्थक प्रमोद कृष्णम ने पायलट के साथ नाइंसाफी होने की बात दोहराते हुए कहा कि हाईकमान अब इंसाफ करेगा। इन बयानों के 2 घंटे बाद सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया सेंटर में आकर विक्ट्री साइन दिखाया। उन्होंने इशारों ही इशारों में साफ कर दिया है कि फिलहाल वह टेंशन फ्री हैं।...
राजस्थान में दो साल बाद होगी वन्यजीवों की गिनती:मचान पर बैठ लगातार 24 घंटे वाटर-होल पद्धति से गिने जायगे वन्यजीव

राजस्थान में दो साल बाद होगी वन्यजीवों की गिनती:मचान पर बैठ लगातार 24 घंटे वाटर-होल पद्धति से गिने जायगे वन्यजीव

जयपुर
जयपुर राजस्थान में 2 साल के इंतजार के बाद बुद्धपूर्णिमा को एक बार फिर वन्यजीवों की गणना की जाएगी। प्रदेशभर के जंगलों में 16 मई सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली घटना 17 मई सुबह 8 बजे तक चलेगी। इस दौरान वन्यजीव प्रेमी वाटर होल पद्धति से 24 घंटे तक वन्यजीवों की गिनती करेंगे। इसके बाद 30 मई तक प्रदेशभर के वन्यजीवों के गिनती के आंकड़े इकठ्ठा कर जयपुर वन मुख्यालय अरण्य भवन भेजे जाएंगे। बता दें कि पिछले 2 साल से कोरोना संक्रमण और ताऊ-ते तूफान की वजह से वन्यजीवों की गिनती नहीं हो पाई थी। ऐसे में 2 साल बाद होने जा रही गिनती में वन्यजीवों की संख्या बढ़ने की संभावना है।...
BECIL में निकली वैकेंसी:ग्रेजुएट उम्मीदवार 22 मई तक कर सकेंगे आवेदन, 21,184 रुपए मिलेगी सैलरी

BECIL में निकली वैकेंसी:ग्रेजुएट उम्मीदवार 22 मई तक कर सकेंगे आवेदन, 21,184 रुपए मिलेगी सैलरी

जयपुर
जयपुर केंद्र सरकार के आयूष मंत्रालय में नौकरी का शानदार मौका आया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने देशभर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 86 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट becil.com पर जाकर 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्शन और सैलरीभर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का सिल्केशन टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमे सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 21,184 रुपए सैलरी दी जाएगी। योग्यता86 पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय से ग्रेजुएशन की हो। इसी के साथ कैंडिडेट्स को टाइपिंग भी आनी चाहिए। कैंडिडेट्स की टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट...
किरोड़ी का गहलोत के मंत्री पर पलटवार, भाजपा सांसद बोले- रमेश मीणा भू माफिया और लुटेरा

किरोड़ी का गहलोत के मंत्री पर पलटवार, भाजपा सांसद बोले- रमेश मीणा भू माफिया और लुटेरा

जयपुर
जयपुर पूर्वी राजस्थान राजस्थान के दो दिग्गज नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री रमेश मीणा को चवन्नी छाप और भू माफिया बताकर गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। किरोड़ी बोले- रमेश मीणा ने अपनी मां का दूध पिया है तो मुझे गिरफ्तार करा दें। उदयपुर में भी नहीं किया। अजमेर में भी नहीं किया। मैं कोई अपराधी नहीं हूं। राजनीतिक दृष्टि से आंदोलन करना मेरा अधिकार है। मैं कानून का उल्लंघन करता हूं तो मुझे गिरफ्तार करें। मैं कब मना कर रहा हूं। मैं कानून से बड़ा नहीं हूं। कानून तोड़ता हूं तो पुलिस स्वतंत्र है गिरफ्तार करने के लिए। चवन्ने आदमी राजनीति में आ गए। इनकी बातों का मैं जवाब देना नहीं चाहता। किरोड़ी ने रमेश मीणा का नाम लिए बिना कहा कि वह भू माफिया और लुटेरा है। मंत्री रमेश मीणा ने की थी गिरफ्तार करने की मांग दरअसल, शुक्रवार को ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्र...
जीएसटी, महंगाई, गेहूं निर्यात पर बैन… कांग्रेस नेता चिदंबरम ने यूं बोला मोदी सरकार पर हमला

जीएसटी, महंगाई, गेहूं निर्यात पर बैन… कांग्रेस नेता चिदंबरम ने यूं बोला मोदी सरकार पर हमला

जयपुर
उदयपुर। कांग्रेस नवसंकल्प चिंतन शिविर के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिंदबरम ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आर्थिक पॉलिसी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक पॉलिसी का नतीजा है कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। यह सरकार गरीब, किसान और युवाओं की विरोधी सरकार है। देश की इकोनॉमिक पॉलिसी को पूरी तरह से रिसेट करने की जरूरत है। चिंदबरम ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का भी विरोध किया है। उन्होंने यह माना है कि आर्थिक मसालों को देश की जनता के सामने ठीक ढंग से नहीं रख पाए हैं। चिंतन शिविर में आर्थिक मसलों की कमेटी के कन्वीनर पी. चिदंबरम ने कहा कि जीएसटी को ठीक ढंग से लागू नहीं किया गया है। जीएसटी का कंपंसेशन पीरियड 30 जून को खत्म हो रहा है। सरकार को उसको तीन साल एक्सटेंड करने जा रही है। इस पर बहस होनी चाहिए। इसके बाद ही इस पर निर्णय...
राजस्थान: 15 लाख में कर रहे थे पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने की डील, अलवर से दो अरेस्ट

राजस्थान: 15 लाख में कर रहे थे पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने की डील, अलवर से दो अरेस्ट

जयपुर
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी पुलिस मुख्यालय के अधीन मांढण पुलिस थाना एवं जिला स्पेशल टीम भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्पेशल टीम ने पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से पास कराने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 लाख रुपए में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर का सौदा कर रहे थे।  पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध दीपक उर्फ गौरीशंकर तथा अमित कुमार जो कि अवैध गतिविधियों मे लिप्त है तथा अपने अन्य साथियों के साथ में एक गिरोह बनाकर कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीकों से अभ्यार्थियों को पेपर पास कराने की योजना व कार्य कर रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए दोनों संदिग्धों से कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों से रुपये लेकर पास कराने की योजना...
मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी खींचतानत के बीच मोदी से मिले सतीश पूनिया, सियासी अटकलों को मिली हवा

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी खींचतानत के बीच मोदी से मिले सतीश पूनिया, सियासी अटकलों को मिली हवा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज नई दिल्ली पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम फेस को लेकर प्रदेश भाजपा में चल रही खींचतान के बीच सतीश पूनिया की पीएम मोदी से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की लंबी मुलाकात हुई और राज्य के विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा हुई। मोदी ने पूनिया से राजस्थान के संगठनात्मक, राज्य के विषयों व राजनैतिक हालात पर की चर्चा। पीएम मोदी ने पूनिया को मार्गदर्शन दिया। मोदी पहले पूनिया के परिवार के लोगों के साथ आत्मीयता से मिले और उनके साथ पारिवारिक भाव से बात की तथा बच्चों के साथ छायाचित्र भी खिंचवाए। मोदी ने परिवार के लोगों से मिलने के बाद पूनिया के साथ अलग से लंबी मुलाकात कर राजस्थान के संगठनात्मक और राजनैतिक हालात पर चर्चा की। राजस्थान में 2023 में विधानसभा...
राजस्थान में गहलोत सरकार का परंपराओं से भी खिलवाड़! पुलिस भर्ती परीक्षा में विवाहित महिलाओं के पैरों से बिछिया तक उतरवाईं

राजस्थान में गहलोत सरकार का परंपराओं से भी खिलवाड़! पुलिस भर्ती परीक्षा में विवाहित महिलाओं के पैरों से बिछिया तक उतरवाईं

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने पहुंची विवाहित महिलाओं के पैरों की उंगलियों से पुलिस ने बिछिया तक उतरवा लीं। जबकि महिलाओं द्वारा पैरों की उंगलियों में बिछिया पहनने की परंपरा आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि पति की मौत के बाद ही महिलाएं अपने पैरों की उंगलियों से बिछिया उतारती हैं, लेकिन परीक्षा के दौरान पुलिस ने जिस तरह का रवैया अपनाया, उसका व्यापक विरोध हो रहा है। सरकार की गाइडलाइन का हवालादरअसल प्रदेश में इन दिनों राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का आयोजन हो रहा है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के आधार पर ही महिलाओं के पैरों से बिछिया उतरवाए जा रही हैं। इसके अलावा जो लड़कियां या महिलाएं फुल आस्तीन के कपड़े पहन कर आ रही हैं, उनके आस्तीनों को भी पुलिस द्व...
‘चिंतन शिविर में किसानों की कर्जमाफी का ऐलान करें गहलोत’, कांग्रेस पर जमकर बरसे सतीश पूनियां

‘चिंतन शिविर में किसानों की कर्जमाफी का ऐलान करें गहलोत’, कांग्रेस पर जमकर बरसे सतीश पूनियां

जयपुर
जयपुर राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में गांधी परिवार को खुश करने के लिए वही रटी-रटाई बातें करने की बजाए प्रदेश के किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा करने का ऐलान किया जाना चाहिए।  डॉ पूनियां ने कहा कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में वही रटी-रटाई बातें हो रही हैं, जिनसे गांधी परिवार खुश होता है, और परिवारवाद इस कदर हावी है कि पूरी कांग्रेस गांधी परिवार के सामने नतमस्तक है, इससे आगे कांग्रेस की कोई सोच नहीं है, ना कोई विजन है, सिर्फ परिवारवाद की राजनीति के ईद-गिर्द ही कांग्रेस सिमट गई है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार आदि के कारण ही कांग्रेस पूरे देश में सिमट चुकी है, केवल राजस्थान ...
राज्यसभा चुनाव: प्रेसिडेंट इलेक्शन से पहले राजस्थान में भाजपा को लगेगा बड़ा झटका

राज्यसभा चुनाव: प्रेसिडेंट इलेक्शन से पहले राजस्थान में भाजपा को लगेगा बड़ा झटका

जयपुर
जयपुर राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटें खाली होने जा रही है। कांग्रेस 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा की एक सीट पर जीत पक्की मानी जा रही है। जबकि 2 सीटों पर कांग्रेस की जीत तय है। चौथी सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा में जोर आजमाइश होगी। कांग्रेस को तीन सीट जीतने के लिए निर्दलीय विधायकों की जरूरत पड़ेगी। प्रदेश के करीब 13 निर्दलीय विधायक गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस 4 में से 3 राज्यसभा सीट जीतकर भाजपा को झटका दे सकती है। संभावना जताई जा रही है कि चौथी सीट भी कांग्रेस जीत सकती है। संख्या बल के हिसाब से 3 सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की मानी जा रही है। आखिरी समय में जादूगर गहलोत की जादूगरी चल जाती है तो राज्यसभा की चारों सीटें कांग्रेस के खाते में आ सकती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान ...