2 फरवरी से 18 फरवरी तक मिलेगा 1200 क्यूसेक पानी
किसान प्रतिनिधि बोले, फसलों के लिए अमृत का काम कर रही है बारिशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की नहरों का रेग्यूलेशन निर्धारित करने को लेकर भाखड़ा रेग्यूलेशन कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़ सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों व किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में किसान प्रतिनिधि बीके अध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने बताया कि फरवरी माह में गेहूं की पकाई के लिए पानी की आवश्यकता है और जनवरी माह में बारिश के कारण पानी फसलों को मिल चुका है। बैठक में किसान प्रतिनिधियों की सहमति से 28 जनवरी तक चलने वाले रेग्यूलेशन को 12 जनवरी तक रखने व माह फरवरी में 2 फरवरी से 18 फरव...







