Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

राजस्थान भाजपा का बढ़ा कुनबा, पूर्व विधायक और पूर्व पुलिस प्रमुख सहित 16 लोगों ने थामा ‘कमल’

राजस्थान भाजपा का बढ़ा कुनबा, पूर्व विधायक और पूर्व पुलिस प्रमुख सहित 16 लोगों ने थामा ‘कमल’

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा बढ़ा है। पूर्व विधायक और एक सेवानिवृत्त राज्य पुलिस प्रमुख सहित 16 लोग शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने इस मौके पर कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के चलते लोग कांग्रेस सरकार से दुखी हो गए हैं और भाजपा पर विश्वास दिखा रहे हैं।ये लोग हुए शामिलराज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। उससे पहले आज पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, अनिता कटारा, गोपीचंद गुर्जर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन और कांग्रेस नेता मृदुरेखा चौधरी कुछ ऐसे प्रमुख चेहरे हैं जो पार्टी में शामिल हुए।भाजपा की नीतियों से लोग खुशअरुण सिंह ने कहा, 16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हुए हैं। कई लोग पहले भी पार्टी में शामिल हुए थे और यह भविष्...
नकली हेलमेट ले सकता है आपकी जान! ओरिजिनल हेलमेट की क्या है पहचान

नकली हेलमेट ले सकता है आपकी जान! ओरिजिनल हेलमेट की क्या है पहचान

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
देश में बिना हेलमेट के टू-व्हीलर चलाना उतना ही जानलेवा है जितना नकली और हल्की क्वालिटी का हेलमेट पहनना। परिवहन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार सड़क दुर्घटना मे 20-25 फीसदी ऐसे चालक होते हैं, जिन्होंने सस्ते हेलमेट लगाया होता है। वहीं पुलिस के सड़क दुर्घटना रिपोर्ट के अनुसार, सड़क दुर्घटना में जितने लोग घायल हुए है या जिनकी जिंदगी सड़कों के हवाले हो गई है। उनमें से अधिकांश वे लोग रहे है, जिन्होंने या तो हेलमेट पहना ही नहीं है या फिर बहुत घटिया स्तर का पहना है।स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी राजीव कपूर बताते हैं कि देश में नकली हेलमेट जोकि की बेहद खराब क्वालिटी के होते हैं, इन्हें बैन करना चहिये, ये ठीक वैसे हैं जैसे नकली दवाई...लोग सिर्फ चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं और इसलिए वो 200-300 रुपये का हेलमेट खरीद लेते हैं। अब ऐसे हेलमेट आपको चालान से तो बचा सकते हैं लेकिन दुर्घटना होने पर आपकी जान...
केएल राहुल की टीम में वापसी आसान नहीं, एशिया कप से पहले BCCI लेगा फिटनेस टेस्ट

केएल राहुल की टीम में वापसी आसान नहीं, एशिया कप से पहले BCCI लेगा फिटनेस टेस्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 में अब ज्यादा वक़्त नहीं बचा है। 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। अभी तक किसी भी टीम ने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जल्द टीमों की घोषणा हो सकती है। चोट के कारण कई भारतीय खिलाड़ियों के खेलने पर सवाल है। इसी बीच एक बड़ा अपडेट आया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में वापसी के लिए फिटनेस टेस्ट से गुजरने होगा। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक राहुल प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेंगे। वे फिलहाल नेट्स में बैटिंग कर रहे हैं और इसके साथ विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं। राहुल का 18 अगस्त को फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स उनकी वापसी को लेकर फैसला लेंगे। राहुल 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 में अपनी टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के मै...
Seema Haider की फिल्म की शूटिंग दुबई में होगी

Seema Haider की फिल्म की शूटिंग दुबई में होगी

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
नोएडा. सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने वाली फिल्म का टाइटल 'कराची टू नोएडा है। फिल्म के ऑडिशन्स शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हो रही है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी पति आ रहे हैं। अवैध रूप से सीमा पार करने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अपनी पहली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच फिल्म के निर्माता अमित जानी ने उनके जीवन के बारे में और जानने के लिए उनके पूर्व पति गुलाम हैदर को भारत बुलाया है। गुलाम हैदर से मिलना चाहते हैं अमित जानीअमित जानी ने कहा, “वह सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर से मिलना चाहते हैं और उन्हें उनके जीवन के बारे में और जानने के लिए दिल्ली या मुंबई आने के लिए आमंत्रित किया है। अगर गुलाम भारत नहीं आ पाए तो वह अपने लेखक को सऊदी अरब भेज देंगे जहां वह फिलहाल रह रहे हैं।” सीमा हैदर के बारे में विस्तार से जानना चाह...
दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत, 15 अगस्त तक बंद की गई ये जरुरी सेवा

दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत, 15 अगस्त तक बंद की गई ये जरुरी सेवा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. इस 15 अगस्त को भारत 77वां स्वतंत्रता दिवस मानने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसिया हर संभव कदम उठा रही है। जहां से थोड़ी भी चूक होने की उम्मीद है, उसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस वजह से कुछ ऐसे भी निर्णय लिए जा रहे हैं जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर रेलवे की एक जरूरी सेवा को भी बंद रखने का निर्णय रखा गया है। यह सेवा रेल पार्सल से जुड़ी हुई है। रेलवे ने 12 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक दिल्ली में पड़ने वाले रेलवे के लगभग सभी स्टेशनों पर पार्सल सेवा को सस्पेंड कर दिया है। यानि अगर आपको अपना बाइक, स्कूटर या कोई और सामान रेल पार्सल से दिल्ली भेजना है तो अभी आपको 16 अगस्त तक इंतजार करना पड़ेगा। इन इलाकों में रहेगा प्रतिबंधरेलवे द्वारा जो जा...
बेटी को विदेश भेजने के नाम पर परिजनों ने हड़प लिए 16 लाख रुपए व जेवरात

बेटी को विदेश भेजने के नाम पर परिजनों ने हड़प लिए 16 लाख रुपए व जेवरात

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
शादी करने से भी किया इन्कार, युवक ने मंगेतर व उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सगाई के बाद युवती को विदेश भेजने के नाम पर लड़के वालों से 16 लाख से अधिक रुपए लेकर शादी करने से इन्कार करने व रुपए-जेवरात वापस लौटाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में एक युवक ने अपनी मंगेतर व उसके परिजनों के खिलाफ ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार हरजिन्द्र सिंह (22) पुत्र रणवीर सिंह जटसिख निवासी वार्ड 25, डबलीबास मौलवी ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसका रिश्ता गगनदीप कौर पुत्री गुरमेल सिंह जटसिख निवासी वार्ड 12, भोलेवाला, 7 एचडीपी तहसील पीलीबंगा के साथ हुआ था। 28 मई 2023 को गोलूवाला में शगन की रस्म अदा की गई। उन्होंने शगन में दो तौले सोने व 17 तौले चांदी के गहने दिए। शगन में गगनदीप कौर का पिता गुरमेल सिंह पुत्र वीरसिंह, दादा वीरसिंह, हरप्...
सोने की कीमत में 450 रुपये की गिरावट, चांदी भी पुरानी कीमत से गिरा

सोने की कीमत में 450 रुपये की गिरावट, चांदी भी पुरानी कीमत से गिरा

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
जयपुर. आज शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना सस्ती कीमत के साथ ओपन हुआ और चांदी स्थिर भाव पर ट्रेड करती दिखाई दे रही है। आज 11 अगस्त 2023 को सर्राफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें जारी की गईं। चांदी हाजिर 500 रुपए लुढककर और सोना स्टैंडर्ड 450 रुपए गिरकर प्रति दस ग्राम रहा। चांदी हाजिर 500 रुपए लुढककर 72100 रुपए प्रति किलो ग्राम रही। उधर सोना स्टैंडर्ड 450 रुपए गिरकर 60350 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती भी 300 रुपए फिसलकर 57 हजार बोला गया। राजस्थान में 22 कैरेट सोने का भाव : एक ग्राम की कीमत ₹ 5473, आठ ग्राम की कीमत ₹ 43784 और दस ग्राम की कीमत ₹ 54730 है। राजस्थान में 24 कैरेट सोने का भाव : एक ग्राम की कीमत ₹ 5977, आठ ग्राम की कीमत ₹ 47816 और दस ग्राम की कीमत ₹ 59770 है। राजस्थान में चांदी का भाव : सराफा बाजार में 1 ग्राम की कीमत है ₹ 73 और एक किलोग्राम की कीमत ₹ 73,000/- है। 4 म...
ओलंपिक खेल देखने गया बालक का नहर में नग्न अवस्था में मिला शव

ओलंपिक खेल देखने गया बालक का नहर में नग्न अवस्था में मिला शव

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
कल शाम से लापता था बालक, मृतक कक्षा 8 का था छात्रश्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। गांव मटीलीराठान में चल रही ग्रामीण ओलंपिक खेल देखने गया एक बालक बीती रात को संदिग्ध हालत में लापता हो गया। इस बालक का शुक्रवार को गजसिंहपुर थाना क्षेत्र की एफ नहर में नग्न अवस्था में शव मिल गया। इसकी सूचना मिलने पर गजसिंहपुर, मटीलीराठान थाना पुलिस और बालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। गजसिंहपुर पुलिस ने बताया कि एफ नहर की 2 एफ डी टेल के पास आज सुबह एक बालक का शव मिला था। इस बालक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शव को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में शव की पहचान विक्की (12) पुत्र जोगेन्द्रसिंह निवासी मटीलीराठान के रुप में हुई थी। मृतक के चाचा धन्नाराम पुत्र रणजीतसिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। मटीलीराठान थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गांव में ग्...
राजस्थान को मिली तीसरी वंदे भारत

राजस्थान को मिली तीसरी वंदे भारत

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर.  इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी जहां पुन: सत्ता में लौटने की पूरी कोशिश में लगी है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने भी ताल ठोक दी है। इसी के मद्देनजर, रेलवे मंत्रालय ने राजस्थान के लिए तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन राजधानी जयपुर से झीलों की नगरी उदयपुर के बीच चलेगी। ट्रेन उदयपुर पहुंच गई है और इसका ट्रायल शनिवार से होगा। यह ट्रेन आठ डिब्बाों की होगी। हालांकि, दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन कब चलेगी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही किराए की जानकारी बताई गई है। माना जा रहा है कि इस ट्रेन को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि, इस बात की पुष्अि नहीं हुई है कि वह इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे या फिर राजस्थान आकर इसे हरी झंडी दिखाएंगे। उल्लेखनी...
तीन साल के बाद बीबीएल खेलेंगे निकोलस पूरन, हेल्स, डू प्लेसिस, रोसौव समेत 6 बल्लेबाज ड्राफ्ट में

तीन साल के बाद बीबीएल खेलेंगे निकोलस पूरन, हेल्स, डू प्लेसिस, रोसौव समेत 6 बल्लेबाज ड्राफ्ट में

टॉप न्यूज़, What's Hot, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स, वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस और रिले रोसौव उन छह बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्हें बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी विदेशी ड्राफ्ट के लिए नामांकित किया गया है, जो 3 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। पूरन, जो हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क के लिए 55 गेंदों पर 137 रन बनाकर सुर्खियों में थे, 7 दिसंबर से शुरू होने वाले बीबीएल से पहले कई क्लबों का ध्यान आकर्षित करेंगे। बीबीएल में उनका पिछला कार्यकाल 2020-21 सीज़न में था जहां उन्होंने मेलबर्न स्टार्स के लिए छह मैच खेले। टी20 बल्लेबाजी में चौथे स्थान पर मौजूद रोसौव और हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हेल्स, जो 13वें स्थान पर हैं और 150.14 के प्रभावशाली बीबीएल स्ट्राइक रेट के धारक हैं। दोनों बल्लेबाज क्लब के लि...