Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

देवोलीना भट्टाचार्जी दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं असम

देवोलीना भट्टाचार्जी दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं असम

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी फैमिली के साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए असम गईं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अपनी पूजा की प्लॉनिंग का खुलासा किया और कहा कि इस साल हमें कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर इसे मनाना है। वो आगे कहती हैं "मैं यहां दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए अपने परिवार के साथ असम में हूं। यहां सेलिब्रेशन ज्यादातर आखिरी 4 दिनों में किए जाते हैं जिन्हें 'महा सप्तमी', 'महा अष्टमी', 'महा नवमी' और 'दशमी' कहा जाता है। यहां की नवरात्रि को दुर्गा पूजा कहा जाता है और यह पश्चिम बंगाल जैसे राज्य के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।"...
श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर तक नए नेशनल हाईवे को मंजूरी, इन कस्बों से गुजरेगा

श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर तक नए नेशनल हाईवे को मंजूरी, इन कस्बों से गुजरेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. सीमावर्ती लोगों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर के लिए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है. श्रीकरणपुर होकर जाने वाले इस हाईवे से लोगों का सफर सुगम हो जाएगा. देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) को विकसित करने के महत्वाकांक्षी भारत माला प्रोजेक्ट में श्रीगंगानगर के समीप साधुवाली से लेकर रायसिंहनगर के भोमपुरा तक 102 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे नंबर 911 को हरी झंडी मिल गई है. इसकी कार्यकारी एजेंसी नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) रहेगी. इससे पूर्व भारत माला प्रोजेक्ट के इस एनएच-911 का रायसिंहनगर से रोजड़ी तक जिले में 98 किलोमीटर हिस्सा बन चुका है. अब साधुवाली से भोमपुरा तक निर्माण पूरा होने से 200 किलोमीटर सीमा पट्‌टी पूरी तरह से बेहतर सड़क सुविधा से जुड़ जाएगी. हाईवे के लिए जमीन अवाप्त, अवार्ड राशि भी जारीएनएचएआई हनुमानगढ़ के प्...
मुकेश अंबानी दुनिया में 11 वें नंबर के अमीर

मुकेश अंबानी दुनिया में 11 वें नंबर के अमीर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी टेस्ला के एलन मस्क और अमेजन के जेफ बेजोस के क्लब में शामिल हो गए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति 100.6 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे अमीर बिजनेसमैन की रैंकिंग में 11 वें नंबर पर हैं। इस साल में उनकी संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अंबानी का कारोबार तीन प्रमुख सेक्टर टेलीकॉम, रिटेल और एनर्जी में है। उन्होंने 2020 में 27 अरब डॉलर की रकम जियो टेलीकॉम में हिस्सेदारी बेचकर जुटाई थी।...
शाहरुख खान के सभी विज्ञापन रोके, प्री-बुकिंग के बावजूद रिलीज नहीं किए जा रहे ऐड

शाहरुख खान के सभी विज्ञापन रोके, प्री-बुकिंग के बावजूद रिलीज नहीं किए जा रहे ऐड

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान के केस का बुरा असर अब उनके पिता शाहरुख खान के प्रोफेशन पर पड़ने लगा है। लर्निंग ऐप BYJU'S (बायजूस) ने बॉलीवुड एक्टर के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं शाहरुख के प्री-बुकिंग ऐड की रिलीजिंग भी नहीं की जा रही है। शाहरुख की स्पॉन्सरशिप डील्स में बायजूस सबसे बड़ा ब्रांड था। इस ब्रांड को एंडोर्स करने के बदले शाहरुख को सालाना 3 से 4 करोड़ रुपए मिलते थे। वे 2017 से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा उनके पास ICICI बैंक, रिलायंस जियो, LG, दुबई टूरिज्म, हुंडई जैसी करीब 40 कंपनियों का एंडोर्समेंट हैं।...
जमीनी विवाद में सास बहू को जलाने का प्रयास

जमीनी विवाद में सास बहू को जलाने का प्रयास

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
झुंझुनूं झुंझुनूं के गुढागौड़जी थाना इलाके के सीथल गांव में जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी और बहू को घर में बंद कर आग लगा दी। घटना के दौरान उनके साथ दो बच्चे भी थे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और उन्हें बाहर निकाला। इससे पहले देवर अपने 22 से ज्यादा साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट कर दी। यहां तक की खेत में ग्वार की फसल पर भी ट्रेक्टर चला दिए। इसके बाद दोनों को घर में बंद कर छप्पर पर आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला की ओर से थाने में देवर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।...
आखिरी गेंद पर छक्का लगा भरत ने दिलाई बैंगलुरु को शानदार जीत

आखिरी गेंद पर छक्का लगा भरत ने दिलाई बैंगलुरु को शानदार जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई। शुक्रवार को लीग का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहां बैंगलुरु ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को आखिरी गेंद पर 7 विकेट से हरा दिया।
महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत होने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत होने के मामले को लेकर टाउन पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इलाज में लापरवाही बरतने से मौत होने के संबंध में टाउन पुलिस ने गुरुवार देर रात मामला दर्ज किया। कृष्ण कुमार (35) पुत्र नेतराम कुम्हार निवासी नन्दराम की ढाणी पीएस हनुमानगढ़ टाउन ने रिपोर्ट दी कि डीआर खीचड़ हॉस्पिटल संचालिका डॉ. सीमा खीचड़ ने उसकी पत्नी कविता की डिलीवरी के आॅपरेशन में लापरवाही बरती। इससे नवजात बच्चे व उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने भादंसं की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी दिनेश सारण कर रहे हैं। वहीं मुकदमा दर्ज होने से पूर्व परिजनों ने पहले नवजात बच्चे व बाद में प्रसूता की मौत के बाद चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीआर खीचड़ हॉस्प...
नशेड़ियों के लिए लूट का सुरक्षित ठिकाना बनी हनुमानगढ़ रोड

नशेड़ियों के लिए लूट का सुरक्षित ठिकाना बनी हनुमानगढ़ रोड

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शहर के बीच से गुजरने वाला स्टेट हाइवे हनुमानगढ़ मार्ग अब राहगीरों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस रोड की ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और पुलिस की गश्त तक नहीं हो रही। इस कारण नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार नशेड़ी यहां रात को घूमने निकल पड़ते हैं और बड़ी आसानी से लूट की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। हर तीसरे दिन यहां रात को लूट की वारदात हो रही है। कभी किसी राहगीर को पिस्तौल दिखाकर मोबाइल लूट लिया जाता है तो कभी नकदी छीन ली जाती है। हनुमानगढ़ रोड के पास स्थित कॉलोनियों के लोगों में रोजमर्रा की इन घटनाओं से रोष व्याप्त है। इस संबंध में लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत से मुलाकात कर लिखित रूप से भी अवगत करवाया है। एसपी से मिले एक शिष्टमंडल ने कहा कि इस मार्ग की अनेक कॉलोनियों में काफी आबादी निवास करती है। नियमित रूप से गश्त नहीं होने के कारण चोर सरेराह लोग...
दीपक चाहर के प्यार के इजहार के बाद टीम के साथियों ने कपल को केक से नहलाया

दीपक चाहर के प्यार के इजहार के बाद टीम के साथियों ने कपल को केक से नहलाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
IPL 2021 में पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई को तो हार मिली, लेकिन चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को सबके सामने प्रपोज करके इस दिन को सेलिब्रेशन का मोमेंट बना दिया। हलांकि दीपक प्ले ऑफ मैच के बाद जया को प्रपोज करना चाहते थे, मगर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर उन्होंने लीग मैच में ही अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।...
ICMR ने विकसित की सिलीकोसिस का पता लगाने वाली किट

ICMR ने विकसित की सिलीकोसिस का पता लगाने वाली किट

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने फेफड़ों से जुड़ी बीमारी सिलिकोसिस का पता लगाने के लिए नई टेस्ट किट विकसित की है। टेस्ट किट की मदद से इस बीमारी को गंभीर होने से पहले पता लगाया जा सकेगा। सिलिकोसिस का समय से पता लगाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि एक बार हालत बिगड़ने पर मरीज को पहले की तरह स्वस्थ कर पाना मुश्किल हो जाता है।...