Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

आर्यन खान ड्रग्स केस:सुशांत सिंह राजपूत के फैमली लॉयर विकास सिंह बोले- आर्यन के साथ जो हो रहा है वह बहुत गलत है

आर्यन खान ड्रग्स केस:सुशांत सिंह राजपूत के फैमली लॉयर विकास सिंह बोले- आर्यन के साथ जो हो रहा है वह बहुत गलत है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
आर्यन खान ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने स्टार किड का सपोर्ट किया और कहा कि इनवेस्टिगेशन में कई लूपहोल्स हैं। आर्यन के साथ जो हो रहा है, वह बहुत अनुचित है। विकास ने पिछले साल अदालत में सुशांत मामले का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और अन्य भी शामिल थे। बता दें, शाहरुख ,गौरी खान और उनके परिवार का सपोर्ट करने के लिए ऋतिक रोशन, सलमान खान, फराह खान, रवीना टंडन और अन्य जैसे कई बड़े नाम सामने आए हैं। वहीं शाहरुख के फैन्स भी आर्यन को सपोर्ट करने के लिए मन्नत के बाहर जुटे हुए हैं।...
68 साल बाद टाटा की हुई एअर इंडिया

68 साल बाद टाटा की हुई एअर इंडिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली एअर इंडिया की घर वापसी हो गई है। उसे टाटा ग्रुप 18,000 करोड़ रुपए में खरीद रहा है। इसका ऐलान फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) ने किया। टाटा के हाथ एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की कमान आएगी।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां युवाओं से हमले करा रहीं, ये कत्ल करने के बाद रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां युवाओं से हमले करा रहीं, ये कत्ल करने के बाद रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी हमले बढ़े हैं। आतंकियों के निशाने पर चुनिंदा आम लोग हैं। गुरुवार को श्रीनगर में दो टीचर्स के कत्ल को इसी नजरिए से देखा जा सकता है। भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान की एजेंसियां कश्मीर घाटी के आम युवाओं का इस्तेमाल करके लोगों के कत्ल करा रही हैं। ये युवा वारदात को अंजाम देने के बाद अपने रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं, इसलिए कई बार ये सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच जाते हैं। इन आतंकियों को ‘हाईब्रिड टेरेरिस्ट्स’ कहा जा रहा है।...
10वीं पास ठग, फर्राटे से बोलते हैं अंग्रेजी

10वीं पास ठग, फर्राटे से बोलते हैं अंग्रेजी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर पुष्कर के दो लग्जरी रिसॉर्ट में चल रहे कॉल सेंटर पर रेड के बाद चौँकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां से गिरफ्तार 10वीं-12वीं पास ठग फर्राटे से अंग्रेजी बोलते हैं। इनके बोलने का अंदाज भी अमेरिकियों से पूरी तरह मिलता-जुलता रहता है। इसी बूते ये पुष्कर में बैठकर ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के लोगों से धोखाधड़ी कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। खास बात यह है कि फर्जीवाड़ा करने वाले इन कॉल सेंटर के संचालकों ने पहले विदेशी साइट से वहां के नागरिकों का डेटा खरीदा। फिर कॉल या मैसेज के जरिए ठगी करना शुरू कर दिया। इन युवाओं को 25 हजार रुपए प्रति माह वेतन और ठगी से मिलने वाली राशि पर इंसेंटिव मिलता है। अजमेर ग्रामीण के सहायक पुलिस अधीक्षक IPS सुमित मेहरड़ा बताया कि पुष्कर के 'द नेचर रिटरीट' व रॉक्स एण्ड वुड रिसॉर्ट में छापेमारी कर संचालकों सहित 17 युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इनसे प...
लाठीचार्ज का विरोध : एक घंटा जाम, लोग हुए परेशान, अब 11 को ठप करेंगे प्रशासन

लाठीचार्ज का विरोध : एक घंटा जाम, लोग हुए परेशान, अब 11 को ठप करेंगे प्रशासन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। धान की सरकारी खरीद की मांग को लेकर जिला कलक्टरेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों व किसान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने की घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की पूर्व घोषणानुसार गुरुवार को जिले में कई जगह चक्काजाम किया गया। जिला मुख्यालय को चारों तरफ से जोड़ने वाले मुख्य मार्गांे पर एक घंटे चक्काजाम कर शहर को चारों तरफ से बंद कर दिया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किए गए चक्काजाम में फंसे लोग व वाहन चालक परेशान होते रहे। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रास्ता रोककर विरोध दर्ज करवाया सूरतगढ़ फोरलेन पर गांव मक्कासर व डबलीराठान के बीच स्थित टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ की नौ सदस्यीय कमेटी के सदस्य रामेश्वर वर्मा सहित गुरपरविन्द्र सिंह मान, चन्द्रकला वर्मा, सौरभ राठौड़, कमला मेघवाल, शेरसिंह, सरपंच बलदेव सिंह, ओम स्वामी, बीएस पेंटर आदि के नेतृत्व मे...
आर्यन समेत सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जमानत पर कल होगी सुनवाई

आर्यन समेत सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जमानत पर कल होगी सुनवाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में मुंबई की मेट्रोपोलिटिन कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। NCB ने सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की 11 अक्टूबर तक कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने कस्टडी देने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से जमानत पर भी सुनवाई करने की अपील की। इसका ASG अनिल सिंह ने विरोध किया। कोर्ट ने भी जमानत पर आज सुनवाई करने से मना कर दिया। अब शुक्रवार सुबह 11 बजे जमानत पर सुनवाई होगी।...
केएल राहुल के तूफान में उड़ी CSK, धोनी एंड कंपनी की लगातार तीसरी हार

केएल राहुल के तूफान में उड़ी CSK, धोनी एंड कंपनी की लगातार तीसरी हार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई IPL फेज-2 में गुरुवार को दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसे पंजाब ने एकतरफा अंदाज में आक्रामक खेल दिखाते हुए 6 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए CSK ने 134/6 का स्कोर बनाया। 135 रनों के टारगेट को पंजाब ने 13 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।...
पांच महीने बाद युवक की मौत का मामला हत्या में तब्दील

पांच महीने बाद युवक की मौत का मामला हत्या में तब्दील

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
मृतक की पत्नी ने जेठ और महिला पर लगाया हत्या करने का आरोपश्रीगंगानगर। जैतसर कस्बे में 5 माह बाद एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस के अनुसार मृतक अशोक धानक की पत्नी अन्नू द्वारा अदालत में दायर किए गए इस्तगासा के आधार पर बुधराम और एक महिला पर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढे.)...
भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लीमा। मनु भाकर, रिदम सांगवान और नामया कपूर की तिकड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमेरिका को 16-4 से हराया। देश को 20वां पदक पुरूष ट्रैप टीम स्पर्धा में मिला जिसमें भारतीयों को फाइनल में इटली से 4-6 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बख्तयारूद्दीन मालेक, शार्दुल विहान और विवान कपूर की जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में सात टीमों में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। जिसमें उन्होंने 525 में से 473 अंक जुटाये थे।  इटली ने क्वालीफिकेशन में 486 के स्कोर से शीर्ष पर रहकर क्वालीफाई किया था। इससे पहले मनु ने इस स्पर्धा में चौथा स्वर्ण जीता और उसने एक कांस्य पदक भी जीता है। वहीं 14 वर्ष की कपूर का यह दूसरा स्वर्ण है। उसने 25 मी...
पालिकाओं से भी पिछड़ा बीकानेर नगर निगम

पालिकाओं से भी पिछड़ा बीकानेर नगर निगम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान में बीकानेर नगर निगम पट्टे बनाने में जिले की नगर पालिकाओं से भी पिछड़ गया है। अभियान के दौरान 5 अक्टूबर तक नगर निगम बीकानेर से कही अधिक नगर पालिका नोखा और श्रीडूंगरगढ़ ने पट्टे जारी किए है। जबकि नगर निगम पट्टे जारी करने की दहाई की संख्या को भी छू नहीं पाया है।नगर निगम की ओर से अब तक महज तीन पट्टे जारी किए गए है। ये पट्टे भी फरवरी में नीलाम की गई जमीन के है, जो निगम ने अभियान के पहले दिन जारी किए। अभियान के दौरान नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ 91, नगर पालिका नोखा 63 पट्टे जारी कर चुका है। जबकि नगर पालिका देशनोक भी निगम से एक पट्टा अधिक जारी कर चुकी है। नगर निगम में जिस प्रकार पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में ढिलाई चल रही है, उसको देखते हुए नहीं लगता है कि नगर निगम आने वाले दिनों में भी नगर पालिकाओं से पट्टे जारी करने में आगे निकल पाएगा।...