Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अफगानिस्तान में तालिबान ने जलाया तबला और हारमोनियम:कहा- संगीत से नैतिक भ्रष्टाचार होता है, इससे युवा भटक जाएंगे

काबुल

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कई तरह के बदलाव आए हैं। वहां महिलाओं की नौकरी और पढ़ाई पर पाबंदी से लगाने से लेकर ब्यूटी पार्लर तक बंद करा दिए हैं। वहीं अब अफगानिस्तान में संगीत को अनैतिक घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में तालिबान ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जला दिए। घटना इस वीकेंड की है, जब अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान ने तबला, हारमोनियम और गिटार जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट इकट्ठा कर उनमें आग लगा दी।

हेरात प्रांत में सदाचार को प्रोमोट करने वाले मंत्रालय के प्रमुख अजीज अल-रहमान अल-मुहाजिर ने कहा- संगीत को बढ़ावा देने से नैतिक भ्रष्टाचार होता है और इसे बजाने से युवा भटक जाएंगे।