Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हेमा मालिनी और ईशा देओल ने बढ़ाया प्रो रेसलिंग लीग में पंजाब रॉयल्स का हौंसला

नोएडा, सीमा सन्देश। प्रो रेसलिंग लीग में पंजाब रॉयल्स और दिल्ली दंगल के बीच खेले गए मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। मुकाबला शुरू से ही कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमों के पहलवानों ने दमखम, तकनीक और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। आख़िरी पलों तक चले संघर्ष ने मैच को पूरी तरह हाई-वोल्टेज बना दिया।
इस अहम मुकाबले के दौरान पंजाब रॉयल्स के समर्थन में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेत्री ईशा देओल भी स्टेडियम पहुंचीं जिनका स्वागत पंजाब रॉयल्स टीम के को ऑनर धर्मपाल राठी पहलवान ने किया।
मैच में पंजाब रॉयल्स के पहलवानों ने आक्रामक दांव-पेंच दिखाते हुए दिल्ली दंगल को कड़ी चुनौती दी। वहीं दिल्ली दंगल की टीम ने भी पलटवार करते हुए कई मुकाबलों में शानदार वापसी की। दर्शकों ने हर दांव पर तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दिल्ली दंगल ने पंजाब रॉयल्स को 5-4 के नजदीकी और रोमांचक स्कोर से हराया।
मैच के बाद हेमा मालिनी और ईशा देओलने कहा कि प्रो रेसलिंग लीग भारतीय कुश्ती को नया मंच दे रही है और ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं धर्मपाल राठी ने कहा कि लीग में हेमा मालिनी और ईशा देओल के आने से धर्मेंद्र की याद ताजा हो गई। पंजाब रॉयल्स टीम के ब्रांड अम्बेस्टर होने के नाते धर्मेंद्र का कुश्ती से काफी लगाव था।