Monday, December 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कर्नाटक में ब्लास्ट की साजिश! करकर के संदिग्ध 5 आतंकी गिरफ्तार, 7 पिस्टल, 4 वॉकी-टॉकी बरामद

जयपुर. कर्नाटक में आईएसआईएस के टेरर मॉड्यूल का पदार्फाश हुआ है। बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
कर्नाटक में आईएसआईएस (करकर) के टेरर मॉड्यूल का पदार्फाश हुआ है। प्रदेश की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (उउइ) ने बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय खुफिया विभाग के साथ ज्वाइंट आॅपरेशन में देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने के शक में ये गिरफ्तारियां की हैं। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है।
पुलिस को आशंका है कि इन संदिग्ध आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे। अधिकारियों का मानना है कि इन्हें सीमा पार से हथियार सप्लाय हुए हैं। ये हथियार राजस्थान या गुजरात सीमा से इन तक पहुंचे हैं।
सीसीबी के अनुसार, पकड़े गए इन संदिग्धों के पास से 4 वॉकी-टॉकी, 7 पिस्टल, गोला-बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री और हथियार जब्त की है। मोबाइल फोन समेत उनका सामान जब्त कर लिया गया है। फिलहाल सीसीबी सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।