Monday, December 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गडकरी का दावा: अगले साल मोदी की अगुवाई में फिर जीतेगी भाजपा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से जीत दर्ज करेगी। गडकरी ने ह्यटाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के विकास के लिए बेहतर काम किया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है। सड़क परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ह्यह्य2024 हम जीतने वाले हैं।” उन्होंने कहा, ह्यह्यहमने अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। देश के विकास के लिए जनता हमें चुनेगी।” भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 303 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं।
गडकरी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी समस्याएं भूख, गरीबी और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि वह निर्माण उपकरण के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने पर विचार कर रहे हैं जो हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली जैसे स्वच्छ ईंधन से संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता किये बिना निर्माण की लागत को कम करने की भी आवश्यकता है।
गडकरी ने कहा, ह्यह्यवर्तमान में, निर्माण उपकरण डीजल पर चलते हैं। मैं चाहूंगा कि वे हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली से संचालित हों।” सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, मैं एक ऐसी नीति लाने के बारे में सोच रहा हूं जिसके तहत उन्हें सस्ती दरों पर ऋण (निर्माण उपकरण जो स्वच्छ ईंधन पर चलेंगे) उपलब्ध कराया जा सके।”