मुंबई
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी देखने वालों का पसंदीदा सीरियल है। इसके कैरेक्टर्स भी लोगों को काफी पसंद हैं। महाशिवरात्रि पर मंदर चंदावरकर यानी आत्माराम भिड़े ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मंत्र पढ़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। वहीं एक फॉलोअर ने मंदर को ट्रोल करने की कोशिश भी की है। इस पर मंदर ने ऐसा जवाब दिया है कि कमेंट करने वाले को भी लिखना पड़ा कि दिल जीत लिया। इस पर कई लोगों ने मंदर के सपोर्ट में कमेंट्स किए हैं।
फॉलोअर ने लिखा ये कमेंट
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इसकी कास्ट को भी लोग खूब प्यार देते हैं। महाशिवरात्रि पर TMKOC के मंदर चंदावरकर यानी भिड़े ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें महामृत्युंजय मंत्र की कुछ लाइन्स बोलकर लोगों को शुभकामनाएं दी थीं। इस वीडियो पर उनको कई कमेंट्स मिले हैं। एक यूजर ने लिखा है, भिड़े भाई भगवान के सामने बोलिए… कैमरा के सामने नहीं।