Sunday, June 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,095 नए केस मिले, 2023 में अब तक दर्ज हुए सर्वाधिक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,095 नए मामले सामने आए जो 2023 में एक दिन में दर्ज हुए अबतक के सर्वाधिक केस हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब देशभर में कोविड-19 के 3,000 से अधिक नए केस मिले हैं। बकौल मंत्रालय, देश में कोविड-19 सक्रिय मामले बढ़कर 15,208 हो गए हैं।