Saturday, July 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निकायों में बड़ी संख्या में ट्रांसफर

  • 118 अधिकारियों की सूची में जयपुर ग्रेटर से 14 को अधिकारियों को बाहर भेजा; पूजा मीणा की फिर झालावाड़ पोस्टिंग
    जयपुर.
    राजस्थान की नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं) में बड़ी संख्या में ट्रांसफर किए हैं। 118 अधिकारियों की जम्बो सूची में आयुक्त, राजस्व अधिकारी (आरओ) अधिशाषी अधिकारी (ईओ) रैंक के अधिकारी शामिल है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर से लगभग अधिकांश बड़े अधिकारियों को बाहर भेज दिया है।
    यहां से कुल 14 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है। वहीं नगर निगम हैरिटेज से उपायुक्त पूजा मीणा को एक बार फिर झालावाड़ लगाया है। मीणा ने 7 माह पहले ही झालावाड़ में कमिश्नर रहते हुए एक आईएएस अधिकारी पर सैक्स रैकेट चलाने के आरोप लगाने के बाद चचार्ओं में आई थी।
    स्वायत्त शासन निदेशालय से जारी सूची में जयपुर नगर निगम ग्रेटर से दीपीका गजराज (आरओ) नगर पालिका गजसिंहपुर, देवानन्द शर्मा (कर निर्धारक) नगर पालिका कानोड़, संगीता जैन (ईओ) नगर पालिका टोडाभीम, पारूल सोनी (आरओ) टोडारायसिंह, विद्या सेन (आरओ) नगर पालिका टपूकड़ा, सरोज पारीक (आरओ) नगर पालिका तिजारा, मोनिका सोनी (ईओ) नगर पालिका निवाई, प्रमोद कुमार शर्मा (ईओ) नगर पालिका केशोरायपाटन, गीता कारनानी (ईओ) नगर निगम अजमेर, पवन कुमार मथुरिया (ईओ) नगर पालिका रूपवास, श्याम लाल जांगिड़ (ईओ) को नगर पालिका हमीरगढ़, ममता नागर (आयुक्त) को टोंक, करणी सिंह (आयुक्त) को बाड़मेर और रामकिशोर मेहता (आयुक्त) को राजसमंद लगाया है।
    पूजा मीणा को फिर लगाया झालावाड़
    करीब सात माह पहले नगर परिषद झालावाड़ की आयुक्त रहते हुए पूजा मीणा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। दरअसल, 9 जनवरी को नगर परिषद झालावाड़ में आयुक्त पद से पूजा मीणा का तबादला नागौर नगर परिषद में आयुक्त के पद पर किया था। फिर उसी दिन आदेश में संशोधन कर उन्हें एपीओ करके निदेशालय बुला लिया।
    एक ही दिन में दो तबादला आदेश जारी होने के बाद मीणा ने ये अरोड़ा पर ये आरोप लगाए। इसके अलावा उन्होंने वर्तमान डीएलबी डायरेक्टर ह्रदेश शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मीणा ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के लिए कहा कि वे ही पवन अरोड़ा को संरक्षण देते हैं। हालांकि, 10 जनवरी को एक और नया तबादला आदेश निकाल कर उन्हें जयपुर हैरिटेज नगर निगम में उपायुक्त पद पर पोस्टिंग दे दी गई।