Wednesday, June 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बरनाला में 12 किलो अफीम व नशीले पाउडर बरामद

  • लुधियाना के तीन नशा तस्कर काबू
    बरनाला।
    जिला बरनाला की सीआईए स्टाफ की पुलिस के द्वारा तीन नशा तस्करों को काबू कर 12 किलो अफीम व 270 ग्राम हेरोइन नशीला पाउडर व एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान जानकारी देते एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस पार्टी के द्वारा लुधियाना जिला के दो नशा तस्करों को काबू कर 12 किलो अफीम की गई है।
    आरोपितों की पहचान कुलवंत सिंह निवासी स्वद्दी कला थाना सिधवां बेट जिला लुधियाना देहाती व रणजोध सिंह उर्फ जोधा निवासी स्वद्दी खुर्द थाना सदर जगराओं जिला लुधियाना देहाती के रूप में हुई है। आरोपित ट्रक में झारखंड से माल लोड कर उसमें अफीम छुपा कर पंजाब के बरनाला, रायकोट, जगराओं सहित मोगा जिले में इनकी सप्लाई करने की ताक में थे।