Monday, December 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राठौड़ भाजपा के ही खिलाफ रचते है साजिश-डोटासरा

जयपुर (वार्ता). राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा संगठन का अतिक्रमण कर रहे है।
श्री डोटासरा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान की विधानसभा चल रही है और श्री राठौड़ को वहां बोलना चाहिए लेकिन वह बाहर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी उनके मुंह की तरफ ताक रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री राठौड़ भाजपा संगठन का अतिक्रमण कर रहे हैं और भाजपा में कोई बोल नहीं पा रहा है जबकि भाजपा की बात भी हमको बोलनी नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा ह्लसंगठन को तो बख्शो।ह्व
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि श्री राठौड़ भाजपा के खिलाफ साजिश रचते है। वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं श्री सी पी जोशी के खिलाफ साजिश रचते है और मेरे जैसे किसान के बेटे के खिलाफ भी साजिश रचते हैं और वह पचा नहीं पा रहे है।
उन्होंने कहा कि फिर भाजपा नेता सतीश पूनियां, श्री जोशी एवं श्रीमती राजे कहां बोलेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि श्री राठौड़ ने संगठन को हाईजैक कर लिया है और भाजपा व्यक्ति विशेष का संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दावेदार की होड़ मची हुई और नौ-दस मुख्यमंत्री बने घूम रहे हैं।
हाल में मंत्री पद से बर्खास्त राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के मामले में कहा ह्लहमारे आदमी से क्या सांठगांठ की गई है, आपको क्या पता कि श्री गुढ़ा इस समय यह बोलेगा, यह जांच का विषय है । उन्होंने कहा ह्लश्री राठौड़ ने हमारे किसी नेता को सुबह आठ बजे फोन करके कहा था कि आज हम बड़ा धमाका करने वाले हैं। इससे लगता है कि यह साजिश करने वाली पार्टी है।ह्व
श्री डोटासरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर की देश को हिला देने वाली घटना जो सबको शर्मसार कर रही थी उसे राजस्थान में हुई एक-दो घटनाओं से जोड़कर इस मुद्दे को डायल्यूट किया गया है।