Tuesday, October 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ दिलाई

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। महात्मा गांधी युवा समिति गोविन्दपुरा ने अध्यक्ष अनिल सहारण के नेतृत्व में अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच हेतराम मेघवाल व पूर्व सरपंच चानणराम मेघवाल ने डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने एवं उनके मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित बनो व संघर्ष करो’ को आत्मसात कर राष्ट्र के उत्थान में योगदान का आह्वान किया। ‘कैच दी रेन’ फेज तृतीय के तहत उपस्थित सदस्यों को वर्षा जल एकत्रित कर उसके सदुपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ दिलाई गई। पंच संजय मेघवाल, विनोद कुमार, गगनदीप, गोपालराम, विजय कुमार, सुधीर कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।