Monday, March 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रूसी मिसाइल हमले में पोलैंड, जर्मन सैनिक मारे गए

मॉस्को (वार्ता). पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव शहर में हाल ही में एक सैन्य अकादमी पर रूस के लंबी दूरी के मिसाइल हमले के परिणामस्वरूप पोलैंड और जर्मनी के कई सैनिक मारे गए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, पुष्ट जानकारी के अनुसार रूसी हमले में छह जुलाई को ल्वीव शहर में यूक्रेनी सशस्त्र बल’ ग्राउंड फोर्स अकादमी के क्षेत्र में तैनात पोलैंड और जर्मन के कई सैनिक मारे गए। मंत्रालय ने कहा कि रूस के सैन्य अभियान की शुरूआत के बाद से कुल 4,990 विदेशी सैनिकों को मार गिराया गया है, जिनमें से 4,910 सैनिक, युद्ध क्षेत्र छोड़कर यूक्रेन भाग गए हैं।