Monday, March 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वायुसेना ने मिग-21 फाइटर के पूरे बेड़े की उड़ान रोकी:कहा- राजस्थान में 8 मई को क्रैश हुए विमान की जांच तक नहीं उड़ेंगे

नई दिल्ली. एयरफोर्स में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन हैं। इन्हें 2025 की शुरूआत तक धीरे-धीरे रिटायर करने का प्लान है।
एयरफोर्स में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन हैं। इन्हें 2025 की शुरूआत तक धीरे-धीरे रिटायर करने का प्लान है।
इंडियन एयरफोर्स ने राजस्थान में क्रैश हुए मिग-21 की जांच पूरी होने तक लड़ाकू विमान मिग-21 की पूरी फ्लीट के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। 8 मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया था। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई थी। एयरफोर्स अधिकारियों ने कहा है कि हादसे की वजहों का पता लगने तक मिग विमान उड़ान नहीं भरेंगे।
मिग-21 सिंगल इंजन और सिंगल सीट वाला मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट है। इसे 1963 में इंटरसेप्टर एयरक्राफ्ट के तौर पर इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया गया था। अगले कुछ सालों में इसे अटैक फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया था।
फिलहाल, एयरफोर्स में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन हैं। हर स्क्वाड्रन में 16 से 18 एयरक्राफ्ट होते हैं। इस हिसाब से लगभग 50 मिग-21 सर्विस में हैं। इन्हें भी 2025 की शुरूआत तक धीरे-धीरे रिटायर किया जाना है। एयरफोर्स के पास कुल 31 कॉम्बेट एयरक्राफ्ट स्क्वाड्रन हैं।