सही प्रोडेक्ट किसानों तक पहुंचाने और उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर
by seemasandesh
कृषि आदान विक्रेताओं का सेमीनार आयोजित हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यूपीएल एसएएस कृषि आदान विक्रेताओं के सेमीनार का आयोजन सोमवार को किया गया। सेमीनार में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के यूपीएल के अग्रणी कृषि आदान विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। सेमीनार में विक्रेताओं को यूपीएल की विभिन्न योजनाओं एवं आने वाले नए प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि शाश्वत विरासत वर्ष 2023 कपास के उत्पादन को समर्पित है। कंपनी के एसबीयू हेड मार्केटिंग मोहित शेखावत ने कंपनी और कंपनी के नए प्रोडक्ट के बारे में आदान विक्रेताओं को जानकारी प्रदान की। जेडएसएम रमाकांत और बीएल कुमावत ने कृषि आदान विक्रेताओं को यूपीएल के उत्पाद क्योंप्रोफिक्स, उलाला मैक्रीना और गैनेक्सा आदि की जानकारी दी। उलाला के बोलबाला कैंपेन के अंतर्गत किसानों को खेती खासकर कपास की खेती के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। विक्रेताओं से सही प्रोडेक्ट किसानों तक पहुंचाने के लिए और उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कंपनी के प्रोडेक्ट का अच्छा व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं का सम्मान किया गया।