Monday, January 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्माल सेविंग स्कीम पर सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर

नई दिल्ली। छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों पर आने वाला फैसला आ चुका है। सरकार ने ब्याज दर को बढ़ाने का फैसला किया है।
सरकार ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 10 से लेकर 30 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्रालय ने 30 जून, 2023 को जारी एक परिपत्र के माध्यम से यह घोषणा की।
1 और 2 साल की पोस्ट आॅफिस टाइम डिपॉजिट, 5 साल की आवर्ती जमा जैसी योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है।
हालांकि, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि खाता योजना जैसी योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा की जाती है।
आपको बता दें कि आखिरी घोषणा में, सरकार ने अप्रैल-जून 2023 तिमाही के लिए अधिकांश लघु बचत ब्याज दरों में 70 आधार अंक (बीपीएस) तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।