Monday, January 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में अगले 2 दिनों तक होगी भारी से ज्यादा बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली है। वहीं प्रदेश के 200 से ज्यादा रास्ते बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों के लिए भारी से भी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर भुई लाला के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 जिलों सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना में भारी से ज्यादा बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पालमपुर में 102mm सुजानपुर तीरा में 92mm, बिजही और मंडी में 90mm बारिश दर्ज की गई है।
205 नेशनल हाईवे बंद
हिमाचल प्रदेश टैफिक, टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुई जानकारी दी, “लैंडस्लाइड की वजह से दकेश में एनएच 205 पूरी तरह से बंदहो गया। दो ट्रक और एक एलएमवी क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक वैकल्पिक मार्ग खारसी (एकल सड़क) से बेरी तक है।”
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए प्रदेश वासियों से अनावश्यक यात्रा और रात में यात्रा करने से बचने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “राज्य में लगातार बारिश के कारण चट्टानें खिसकने और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। अनावश्यक यात्रा से बचें। इसके अलावा, उन क्षेत्रों में रात में यात्रा करने से बचें जहां सड़कें ठीक नहीं हैं क्योंकि भूस्खलन और चट्टानें दिखाई नहीं दे रही हैं। स्मार्ट रहें- सुरक्षित रहें।”