Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंधेरी से दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, चार करोड़ के मादक पदार्थ बरामद; गुजरात में धरे गए छह बांग्लादेशी

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंधेरी के डीएन नगर इलाके से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार करोड़ छह लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इस बीच गुजरात के सूरत में पुलिस ने भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले छह बांग्लादेशियों व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। ये लोग अनैतिक तस्करी के मामलों में शामिल हैं।